8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालकाउंटिंग से पहले भगवान का सहारा! जानें कौन सी मनोकामना लेकर हनुमान...

काउंटिंग से पहले भगवान का सहारा! जानें कौन सी मनोकामना लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे नकुलनाथ

Published on

छिंदवाड़ाः

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर वोटों की काउंटिंग कल यानी 3 दिसंबर को होगी। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। काउंटिंग से पहले बीजेपी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मंदिरों में जाकर अपने पार्टी के जीत की मनोकामना कर रहे हैं। इसी बीच शनिवार को कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ भी काउंटिंग से पहले छिंदवाड़ा के सिमरिया हनुमान मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की है।

दरअसल, 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव की काउंटिंग से पहले बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। कई दिग्गज नेता मंदिरों में जाकर अपने जीत की मनोकामना भी कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा और ज्योतिरादित्य सिंधिया दतिया के पितांबरा पीठ पहुंच कर पूजा अर्चना की थी। वहीं आज कमलनाथ के बेटे और सांसद नकुलनाथ भी सिमरिया के हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने जमीन पर बैठकर ढ़ोलक और मंजीरे के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया और हनुमान जी की पूजा-अर्चना भी की।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल 30 तारीख को ही आ गया था। जिसके बाद से कई एग्जिट पोल में बीजेपी तो कई में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। वहीं इसके इतर कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि वे इस एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कांग्रेस पार्टी 130 सीटें जीत रही है। वहीं बीजेपी के नेताओं का कहना है की वे मध्य प्रदेश में सरकार बना रहे हैं। अब 3 तारीख को फैसला होगा की सरकार किसकी बनेगी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this