18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलअजिंक्य रहाणे का हो गया टाय-टाय बाय-बाय, 5 पारी में सिर्फ 67...

अजिंक्य रहाणे का हो गया टाय-टाय बाय-बाय, 5 पारी में सिर्फ 67 रन, भूल जाएं अब टीम इंडिया में वापसी!

Published on

नई दिल्ली:

टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे के लिए वापसी के रास्ते और मुश्किल होते जा रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में रहाणे लगातार पांचवीं पारी में फ्लॉप में हुए हैं। 1 दिसंबर को सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में मुंबई के कप्तान सिर्फ 15 रन ही बना पाए। हाल ही में जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान किया गया था तो उनका नाम उसमे शामिल नहीं किया गया।

ऐसे में लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे रहाणे का अब वापसी के लिए दरवाजा पूरी तरह से बंद होते हुए दिख रहा है। अजिंक्य रहाणे का विजय हजारे ट्रॉफी में प्रदर्शन की बात रहें तो वह पांच पारियों में सिर्फ 67 रन ही बना सके हैं।

मुंबई को मिली 5 विकेट से जीत
हालांकि, मैच में अजिंक्य रहाणे का बल्ला नहीं चला, लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया। यही कारण है कि टीम को 5 विकेट से दमदार जीत मिली। मुंबई के लिए मैच में मोहित अवस्थी, शार्दुल ठाकुर और शम्स मुलानी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा तुषार देशपांडे और अथर्व अंकोलेकर ने भी एक-एक विकेट झकटे।

इस दमदार गेंदबाजी के कारण सौराष्ट्र की टीम 40.5 ओवर में सिर्फ 144 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में सौराष्ट्र के लिए सबसे अधिक चेतेश्वर पुजारा ने नाबाद 55 रनों की पारी खेली। पुजारा के अलावा और कोई भी बल्लेबाज अपना कमाल नहीं दिखा सके।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही थी लेकिन, शार्दुल ठाकुर और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रसाद पनवार की दमदार बैटिंग से मुंबई ने 34.4 ओवर में 150 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लियाशार्दुल ठाकुर ने 44 गेंद में 39 रन बनाए जिसमें 2 छक्के और दो चौके शामिल थे। वहीं प्रसाद पनवार ने 63 गेंद में 43 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...