16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयNIA ने फेक करेंसी रैकेट का किया पर्दाफाश, चार राज्यों में कार्रवाई...

NIA ने फेक करेंसी रैकेट का किया पर्दाफाश, चार राज्यों में कार्रवाई के दौरान नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देश के विभिन्न हिस्सों में चल रहे फेक इंडियन करेंसी नोट (एफआईसीएन) रैकेट का भंडाफोड़ किया है. उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार और महाराष्ट्र में हुई छापेमारी में नकली नोट, करेंसी प्रिंटिंग पेपर, प्रिंटर और डिजिटल गैजेट जब्त किए गए हैं. यह छापेमारी 24 नवंबर 2023 को आईपीसी की धारा 120बी, 489बी, 489सी और 489डी के तहत दर्ज एक केस (आरसी-02/2023/एनआईए/बीएलआर) की जांच के तहत की गई है.

यह केस सीमा पार एफआईसीएन की तस्करी और भारत के विभिन्न राज्यों में इसके प्रसार को बढ़ावा देने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा रची गई एक बड़ी साजिश से संबंधित है. एनआईए लंबे समय से फेक करेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने में लगी है.

जानकारी के मुताबिक, एनआईए की टीमों ने महाराष्ट्र के कोहलापुर जिले में आरोपी राहुल तानाजी पाटिल उर्फ जावेद, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में विवेक ठाकुर उर्फ आदित्य सिंह, कर्नाटक के बल्लारी जिले में महेंद्र, महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शिवा पाटिल उर्फ भीमराव और बिहार के रोहतास जिले में शशि भूषण के परिसरों पर छापेमारी की है. इस दौरान बड़ी संख्या में फेक करेंसी यानी एफआईसीएन की जब्ती की गई है.

विवेक ठाकुर के घर से 6600 रुपए (500, 200 और 100 रुपए के नकली नोट) के साथ छपाई के कागजात बरामद किए गए हैं. विवेक ठाकुर अपनी पूरी गैंग के साथ भारत में प्रचलन के लिए सीमावर्ती देशों से नकली नोट और इसकी छपाई का सामान खरीदता था.

इसी साल मई में एनआईए ने मुंबई में छह जगहों पर छापेमारी करके फेक करेंसी जब्त की थी. इस दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सिंडिकेट डी कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. साल 2021 में एक छापेमारी के दौरान फेक करेंसी बनाने और उसे सर्कुलेट करने में डी कंपनी की भूमिका पाई गई थी. इसके बाद से ही एनआईए अलर्ट है. डी कंपनी के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जाती है.

एनआईए की इस छापेमारी में धारदार हथियार, डिजिटल गैजेट और अहम डॉक्युमेंट्स बरामद किए गए थे. एनआईए ने कहा था कि छापेमारी के दौरान जो भी समान बरामद हुआ है उससे यह स्पष्ट होता है कि फेक करेंसी रैकेट के साथ डी कंपनी का सीधा संबंध है

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...