8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालपता चल गया मेरा कद कितना बड़ा है... जीत के बाद प्रियंका...

पता चल गया मेरा कद कितना बड़ा है… जीत के बाद प्रियंका पर बरसे सिंधिया

Published on

भोपाल:

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को आज मिली जीत से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उत्साहित हैं। सिंधिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उनके कद को लेकर किए गए तंज का आज जवाब दिया। ग्वालियर-मालवा क्षेत्र में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर एक सवाल का जवाब देते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रियंका गांधी पर इशारों-इशारों मे हमला बोला। सिंधिया ने कहा, ‘किसी ने मेरे कद के बारे में बात की थी। ग्वालियर-मालवा के लोगों ने दिखा दिया है कि मेरा कद कितना बड़ा है।’ दरअसल, बीते महीने दतिया में एक रैली में प्रियंका गांधी ने सिंधिया पर निशाना साधते हुए उन्हें गद्दार करार दिया था। प्रियंका ने इस दौरान उनके कद को लेकर भी टिप्पणी की थी।

सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर चंबल की जनता ने कांग्रेस नेताओं को जवाब दे दिया है। उन्होंंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की हर बद्दुआ का स्वागत है। इसके पहले मतगणना शुरू होने से पहले ही सिंधिया भोपाल पहुंच गए और पूरी तरह सक्रिय नजर आए। उन्होंने बीजेपी को बढ़त मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ चर्चा की।

केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के दम पर मिली जीत: सिंधिया
सिंधिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और राज्य के नेतृत्व केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के चलते बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है। बता दें, सिंधिया का ग्वालियर-चंबल इलाके से नाता है। कांग्रेस के तमाम नेताओं ने चाहे दिग्विजय सिंह हो या कमलनाथ, उनका सीधा हमला सिंधिया पर था और यहां तक कहा जा रहा था कि उस इलाके में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिलेगी, मगर जो नतीजे आए हैं, उसमें बीजेपी को बड़ी जीत मिली।

दिग्विजय सिंह की हर बद्दुआ का स्वागत: सिंधिया
सिंधिया से जब ग्वालियर-चंबल इलाके के नतीजे को लेकर पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ग्वालियर-चंबल इलाके की जनता ने उन नेताओं को जवाब दे दिया है, जो उनके कद पर सवाल उठाते थे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के कई नेता तो कल लड्डू खरीद रहे थे, बधाई के पोस्टर लग गए थे, हम लोग चुपचाप से अपना काम कर रहे थे। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने बद्दुआएं दी और उनकी हर बद्दुआ का स्वागत करता हूं। उन्हें शुभकामनाएं भी देना चाहता हूं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this