8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालबीजेपी की लहर के बाद भी मध्‍य प्रदेश के दिग्‍गजों की करारी...

बीजेपी की लहर के बाद भी मध्‍य प्रदेश के दिग्‍गजों की करारी हार, नरोत्‍तम पिछड़े, कुलस्‍ते से लेकर कमल पटेल तक हारे

Published on

भोपाल:

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। प्रदेश की करीब 164 सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई है। वहीं, पार्टी की लहर के बावजूद कई दिग्‍ग्‍ज नेता चुनाव हारे हैं। इनमें फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते, कमल पटेल, माया सिंह और सिंधिया की करीबी इमरती देवी जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। वहीं, नरोत्‍तम मिश्रा चुनाव की दतिया क्षेत्र में री काउंटिंग की खबर सामने आई है।

फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते और माया सिंह भी हारीं
मंडला जिले की निवास विधानसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्‍याशी केंद्रीय मंत्री फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते को हार का सामना करना पड़ा है। कुलस्‍ते को कांग्रेस के चैन सिंह वरकड़े चुनाव हरा दिया है। बीजेपी के आदिवासी नेता कुलस्ते करीब 10 हजार वोटों से चुनाव हारे हैं।

सिंधिया की मामी भी हारीं चुनाव
ग्‍वालियर के सिंधिया घराने को भी इस विधानसभा चुनाव में तगड़ा झटका लगा है। ग्‍वालियर पूर्व से बीजेपी प्रत्‍याशी माया सिंह को कांग्रेस के डॉ सतीश सिकरवार ने चुनाव हराया है। वहीं इसे बीजेपी में सिंधिया के कद से भी जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि माया सिंह को हमेशा से ही महल के करीब माना गया है।

सांसद गणेश सिंह भी हारे चुनाव
सतना विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्‍याशी और सांसद गणेश सिंह को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के सिद्धार्थ डब्‍बू कुशवाहा ने करीब 404 वोटों से गणेश सिंह को चुनाव हराया है।

हरदा से कमल पटेल हारे
हरदा विधानसभा से बीजेपी प्रत्‍याशी व कृषि मंत्री कमल पटे को भी इस विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। पटेल को कांग्रेस के डॉ रामकिशोर डोंगरे ने 870 वोटों से हराया है।

नरोत्‍तम मिश्रा ने भी चौंकाया
बीजेपी के सीनियर नेता नरोत्‍तम मिश्रा को भी इस विधानसभा चुनाव में हार का सामने करना पड़ा। हालांकि दतिया में 13 राउंड की मतगणना के बाद री कांउटिंग की बात सामने आई है। यहां कांग्रेस के राजेंद्र भारती से नरोत्‍तम मिश्रा करीब 7 हजार वोटों से पीछे हैं।

सिंधिया की कट्टर समर्थक इमरती भी हारीं
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ा झटका लगा है। उनकी कट्टर समर्थक कही जाने वाली इमरती देवी को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। इमरती देवी को उनके समधी सुरेश राजे ने 1825 वोटों से हराया है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this