12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeराज्यतेलंगाना का वो BJP नेता, जिसने मौजूदा और 'भावी' दोनों मुख्यमंत्रियों को...

तेलंगाना का वो BJP नेता, जिसने मौजूदा और ‘भावी’ दोनों मुख्यमंत्रियों को एक साथ हरा दिया

Published on

हैदराबाद,

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की. केसीआर की पार्टी बीआरएस राज्य में जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई. तेलंगाना में बीजेपी ने भी 8 सीटों पर जीत हासिल की है. इनमें सबसे हॉट सीट कामारेड्डी भी शामिल है. इस सीट से के चंद्रशेखर राव (केसीआर) और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी चुनाव मैदान में थे. हालांकि, इन दोनों नेताओं की चुनावी जंग में बाजी बीजेपी उम्मीदवार कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी ने मारी. 53 साल के कटिपल्ली ने राज्य के दोनों बड़े नेताओं को मात देकर कामारेड्डी सीट अपने नाम कर ली है.

दरअसल, कांग्रेस की जीत का श्रेय प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को मिल रहा है. उन्हें संभावित सीएम की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है. रेवंत इस बार दो सीटों से चुनाव मैदान में उतरे थे. उन्होंने कामारेड्डी और कोडंगल से चुनाव लड़ा था. वहीं, सीएम केसीआर भी दो सीटों गजवेल और कामारेड्डी से मैदान में उतरे थे. दोनों को कामारेड्डी से हार मिली. हालांकि, रेवंत कोडंगल और केसीआर गजवेल से चुनाव जीत गए. केसीआर अभी भी गजवेल से ही विधायक थे.

कामारेड्डी से कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी दोनों हैविवेट उम्मीदवारों को हराने में सफल रहे. केसीआर दूसरे नंबर जबकि रेवंत रेड्डी तीसरे नंबर पर रहे. बीजेपी के तमाम नेता कटिपल्ली की जीत को अहम बता रहे हैं. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर कटिपल्ली को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, इस महान व्यक्ति की उपेक्षा न करें! बीजेपी के कटिपल्ली वेंकट ने कामारेड्डी विधानसभा सीट से तेलंगाना के मौजूदा सीएम केसीआर और कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार रेवंत रेड्डी दोनों को हराया. यह एक बड़ी जीत है जिसकी चर्चा ही नहीं हो रही है!

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this