7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालचुनाव में हार के बाद बेटे को लेकर शिवराज के घर पहुंचे...

चुनाव में हार के बाद बेटे को लेकर शिवराज के घर पहुंचे कमलनाथ, उम्मीदवारों से अब हार के कारणों पर करेंगे चर्चा

Published on

भोपाल:

एमपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत मिली है। कांग्रेस ने हार स्वीकार कर लिया है। रिजल्ट के अगले दिन पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे। दोनों उन्हें जीत की बधाई देने पहुंचे थे। कमलनाथ के सीएम हाउस में पहुंचते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया है। इसके बाद उन्हें घर के अंदर ले गए। दोनों नेताओं में बातचीत हुई है।

शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि हम जब चुनाव जीते थे तो शिवराज सिंह चौहान भी हमें बधाई देने आए थे। मैं भी उनसे मिलकर उन्हें बधाई देने गया था। उन्हें बधाई दी है। साथ ही उन्हें आश्वास्त किया है कि हम विरोधी तो रहेंगे। प्रदेश की हित में हम आपकी मदद करेंगे। प्रदेश के सामने बहुत बड़ी बेरोजगारी की चुनौती है। कृषि क्षेत्र की भी बड़ी चुनौती है। साथ ही हमारे प्रदेश की आर्थिक गतिविधि भी बनी रही।

कमलनाथ ने कहा है कि हम प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे। वहीं, दिल्ली जाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मैं क्यों दिल्ली जाऊंगा। मैं 2020 में भी दिल्ली नहीं गया था। मैंने विधायकों की बैठक बुलाई है। इसके बाद मैं दिल्ली राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने जाऊंगा। बस दो-तीन दिनों के लिए जाऊंग और लौटकर आ जाऊंगा।

वहीं, हार के कारणों पर कमलनाथ ने कहा कि हमने 5 दिसंबर को कांग्रेस के सारे उम्मीदवारों बुलाया है। उनसे चर्चा करेंगे। इसके बाद हार के कारणों का पता लग पाएगा। गौरतलब है कि एमपी चुनाव में बीजेपी को 163 और कांग्रेस को 66 सीटें मिली है। लेकर शिवराज के घर पहुंचे कमलनाथ, उम्मीदवारों से अब हार के कारणों पर करेंगे चर्चा

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this