नई दिल्ली,
एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में साल 2022 में पिछले वर्ष की तुलना में 3.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. NCRB के आंकड़ों की मानें, तो दिल्ली में पिछले साल करीब 3 लाख आपराधिक मामले दर्ज हुए. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की वार्षिक अपराध रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत साल 2022 में कुल 2,98,988 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2021 में 2,89,045 मामले दर्ज किए गए थे.
इसी तरह से अगर पीछे जाएं तो साल 2020 में दर्ज किए गए मामलों की कुल संख्या 2,45,844 थी. गृह मंत्रालय की संस्था एनसीआरबी के अनुसार, दिल्ली में साल 2022 में हत्या के 501 मामले दर्ज किए गए, जो साल 2021 में 454 और साल 2020 में 461 थे.साल 2022 में ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध’ के कुल 14,158 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दो वर्षों में 13,982 और 9,782 थे. एनसीआरबी ने कहा कि साल 2022 में साइबर क्राइम के मामले बढ़कर 685 हो गए जो 2021 में 345 और 2020 में 166 थे.
इसी तरह आंकड़ों से पता चला कि बच्चों के खिलाफ अपराध के मामले 2022 में 7,029 से बढ़कर 7,400 हो गए, जो साल 2021 में 5,256 थे.रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2022 में अपहरण और बंधक बनाए जाने के कुल 5,585 मामले दर्ज किए गए, जिनकी संख्या साल 2021 में 5,475 और साल 2020 में 4,011 थी.बुजुर्ग नागरिकों के खिलाफ अपराध के मामले साल 2021 में 1,166 थे. जो साल 2022 में बढ़कर 1,313 हो गए
