7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालशिवराज के मन में क्या, दिल्ली भी नहीं जाना चाहते और सीएम...

शिवराज के मन में क्या, दिल्ली भी नहीं जाना चाहते और सीएम फेस भी नहीं, ‘मामा’ ने की बड़े मिशन की तैयारी?

Published on

भोपाल:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद को मुख्यमंत्री की रेस से बाहर कर लिया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा है मैं सीएम की रेस में शामिल नहीं हूं। हालांकि इस बीच उन्होंने बड़ा बयान भी दिया है शिवराज सिंह ने कहा ”मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा। मैं कल छिंदवाड़ा जाउंगा, जहां पर कांग्रेस ने सभी 7 की 7 विधानसभा सीटें जीती हैं, मैं वहां कार्यकर्ताओं से बात करूंगा। अगले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 में से 29 लोकसभा सीटें 29 कमल के फूल के रूप में हम मोदी जी को पहनाएंगे।”

आपको बता दें कि 4 दिसंबर को जनता को वीडियो संदेश देकर धन्यवाद दे चुके मुख्यमंत्री ने बुधवार को एक बार फिर वीडियो संदेश जारी किया है, उसे ट्वीट भी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संपन्न, समृद्धशाली, गौरवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है।

दिल्ली नहीं जाऊंगा बयान के क्या मायने
दरअसल, सीएम का फैसला पार्टी हाईकमान को करना है। बीजेपी के कई सीनियर नेता इन दिनों दिल्ली पहुंच गए हैं। ऐसे में सीएम शिवराज ने दिल्ली जाने के सवाल पर छिंदवाड़ा जाने की बात कही। सीएम ने कहा कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा। एमपी में इन दिनों अटकलों का दौर है। कहा जा रहा कि बीजेपी शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली में कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। प्रदेश की कमान किसी दूसरे नेता को सौंपी जा सकती है, लेकिन शिवराज ने इशारों में साफ कर दिया है कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा।

विधानसभा चुनाव में भी दिया था भावुक बयान
शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव में भी कई भावुक बयान दिए थे। सीएम ने एक महिला सम्मेलन में कहा था कि जब ये भैया चला जाएगा तो बहुत याद आएगा। सीएम शिवराज ने विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर भी जनता से पूछा था कि इस बार चुनाव कहां से लड़ूं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this