7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालसुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने किया था एमपी में राजपूत आंदोलन का नेतृत्व,...

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने किया था एमपी में राजपूत आंदोलन का नेतृत्व, टेंशन में आ गई थी मध्य

Published on

भोपाल:

करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेडी की नृशंस हत्या के बाद राजपूत समाज में उबाल है। पूरे देश से आंदोलन और विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी विरोध प्रदर्शन और आगजनी की खबरें सामने आईं। राजपूत समाज ने सड़कों पर उतरकर विरोध किया। इससे उस आंदोलन की यादें ताजा हो गईं, जो इसी साल की शुरुआत में राजधानी के जंबूरी मैदान में करणी सेना ने आयोजित किया था।

करणी सेना के समर्थन में पूरे देश का राजपूत समाज हुआ था इकट्ठा
इस आंदोलन में पूरे प्रदेश का राजपूत समाज इकट्ठा हुआ था। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से लोग आंदोलन में शामिल होने के लिए आए थे। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया था। राजपूत समाज ने अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया था। इस आंदोलन का नेतृत्व करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर कर रहे थे।

सरकार के सामने रखी थी 21 सूत्री मांग
इस आंदोलन में करणी सेना ने सरकार के सामने 21 सूत्री मांग रखी थी। आर्थिक आधार पर आरक्षण और एससी/एसटी एक्ट के मामलों में जांच के बिना गिरफ्तारी न हो, करणी सेना की कुछ प्रमुख मांगें थी। अपनी मांगों को लेकर करणी सेना ने भोपाल के जंबूरी मैदान के पास अवधपुरी से आईएसबीटी तक बसों को रोक दिया था।

इस आंदोलन में करणी सेना ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग रखी ताकि सभी समुदायों के गरीबों को लाभ मिल सके। आरक्षण केवल परिवार की एक पीढ़ी को दिया जाना चाहिए। करणी सेना के आंदोलन को समर्थन देने के लिए पूरे राज्य के साथ-साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से लाखों लोग भोपाल आए थे।

2018 में हुआ था हिंसक आंदोलन
2018 के विधानसभा चुनाव में करणी सेना की वजह से बीजेपी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने मालवा और ग्वालियर चंबल क्षेत्र में एट्रोसिटी एक्ट के खिलाफ आंदोलन किया। इससे विधानसभा चुनाव में बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ा। करणी सेना मालवा क्षेत्र में काफी प्रभावशाली है। रतलाम, मंदसौर, नीमच, धार, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, आगर मालवा और शाजापुर जिलों में करणी सेना का काफी प्रभाव है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this