7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालचुनाव जीतने के बाद 400 किमी बाइक चलाकर विधानसभा पहुंचा एमपी का...

चुनाव जीतने के बाद 400 किमी बाइक चलाकर विधानसभा पहुंचा एमपी का गरीब विधायक, बताया अपना प्लान

Published on

भोपाल:

रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा सभा सीट से भारतीय आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार विधायक बने हैं। विधायक बनने के बाद उन्हें औपचारिकताएं पूरी करनी थी। भोपाल आने के लिए कमलेश्वर के पास कार नहीं थी। इसके बाद बाइक से इस कड़ाके की ठंड में 365 किमी दूर आए हैं। विधायक बने कमलेश्वर डोडियार के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। वहीं, विधायक बनने के बाद भी कमलेश्वर दूसरे के खेतों में काम करते हैं।

कमलेश्वर डोडियार ने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं मध्यम परिवार से आता हूं। 2008 में अमेरिका में चुनाव हो रहा था, 2009 में बराक ओबामा राष्ट्रपति बने थे। मुझे पता चला कि वह भी बहुत बुरी स्थिति से गुजरे हैं। सफेद लोगों के देश में कोई काला व्यक्ति राष्ट्रपति बना था। इसके बाद मुझे भी लगा कि मैं राजनीति कर सकता हूं। उनसे प्रभावित होकर मैंने राजनीति में कदम रखा है।

साले की बाइक से पहुंचे भोपाल
सैलाना विधायक ने कहा कि मैंने रतलाम से अंग्रेजी में ग्रेजुएशन किया है। मेरे पास कोई कार नहीं है। एक बाइक थी वो भी चुनाव के दौरान खराब हो गई है। ये बाइक मेरे साले की है। उन्होंने यह नई खरीदी है। चुनाव प्रचार भी हमने बाइक से ही किया है। रैलियों में मैं पैदल ही जाता था। कभी-कभार कार में बैठे हैं। ज्यादा रात होने पर कार का इस्तेमाल करता था।

कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि मैं पिछले 10 सालों से संघर्ष कर रहा था। संघर्ष के दौरान मेरे खिलाफ कई सारे मुकदमे हुए हैं। कई बार मुझे जेलों में डाला गया है। इसके बावजूद मैं रुका नहीं। मैं लगातार संघर्ष करता रहा हूं। करोड़ों रुपए बांटने वाले लोगों को छोड़कर लोगों ने मुझ पर भरोसा किया है। कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि मैं आदिवासियों को उनका अधिकार दिलवाऊंगा। पेशा और वन अधिकार कानून पर मैं काम करूंगा।

उन्होंने कहा कि आदिवासी इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का बड़ा आभाव है। उनके घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंचता है। मेरे घर पर भी एक महीने बाद पीने के लिए पानी नहीं होगा। मैं सकारात्मक तरीके से सरकार के साथ मिलकर काम करूंगा। कांग्रेस की सरकार होती तो मैं उनके साथ मिलकर काम करता। मैं लगातार मुख्यमंत्री और मंत्रियों से बात करता रहूंगा और अपने क्षेत्र के विकास की बात करूंगा।

सरकार के साथ मिलकर करूंगा काम
सैलाना विधायक ने कहा कि जो भी सीएम बनेगा, मैं उनके साथ मिलकर काम करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं आरएसएस में भी रहा हूं। 2011 में मैंने प्रशिक्षण लिया है। उस समय जयस और भारतीय आदिवासी पार्टी नहीं थी। दिल्ली में आरएसएस के लोगों से मदद नहीं मिली तो मैं वापस लौटकर घर चला आया। इसके बाद मैं आदिवासी समाज के लिए काम कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र से भोपाल की दूरी करीब 400 किमी है। मैं 10 सालों से बाइक से ही घूम रहा हूं। पैदल भी चलता हूं, मुझे ठंड नहीं लगता है। मैंने विजय जुलूस भी निकाला है। अगर विधानसभा की तरफ से मुझे गाड़ी मिलती है तो जरूरत के हिसाब से यूज करूंगा। अगर जरूरत नहीं पड़ी तो कार्यकर्ताओं को चलाने के लिए दे दूंगा।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...