7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपाल'लाडली बहना योजना सिर्फ फूल...' शिवराज की योजना को कैलाश विजयवर्गीय ने...

‘लाडली बहना योजना सिर्फ फूल…’ शिवराज की योजना को कैलाश विजयवर्गीय ने फिर नकारा

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को दो तिहाई बहुमत से जीत मिली है। जिसके बाद सीएम पद की दावेदारी को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर जैसे बड़े नेताओं के नाम की चर्चा तेजी से चल रही हैं। एक तरफ जीत की वजह मोदी मैजिक बताया जा रहा है तो दूसरी तरफ जीत का श्रेय शिवराज सिंह चौहान के लाडली बहना योजना को दिया जा रहा है। लाडली बहना योजना को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर क्रेडिट नहीं दिया है।

दरअसल, पूरे प्रदेश में बीजेपी की जीत का क्रेडिट शिवराज की लाडली बहना योजना को दिया जा रहा है। राजनीतिक पंडित भी यही बता रहे हैं कि प्रदेश के चुनाव में लाडली बहना योजना की अहम भूमिका रही है। वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इस योजना को नकार दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बीजेपी की जीत के पीछे मोदी मैजिक और सारी योजनाएं चलीं। योजनाओं का एक गुलदस्ता होता है उसमें से एक फूल लाडली बहना योजना का भी था। पीएम मोदी की उपस्थिति और उनका नेतृत्व सबसे भारी है। उन्होंने लाडली बहना योजना पर सवाल करते हुए कहा कि क्या लाडली बहना योजना छत्तीसगढ़, राजस्थान में थी? छत्तीसगढ़ की जीत तो बहुत बड़ी जीत है। इसलिए सिर्फ और सिर्फ PM मोदी का नेतृत्व, अमित शाह की रणनीति और जे.पी. नड्डा की पोलिंग बूथ और पन्ना प्रमुख की नीति कारगर हुई है।

बता दें कि इसके पहले भी कैलाश विजयवर्गीय ने लाडली बहना योजना को बीजेपी की जीत की रणनीति से नकार दिया था। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज की है। वहीं पार्टी ने दिल्ली के कई सुरमाओं को भी मैदान में उतारा था। जिसमें कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हैं। उन्होंने इंदौर-1 से कांग्रेस नेता संजय शुक्ला को हरा कर सीट पर कब्जा किया है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this