14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालशिवराज के इस इशारों में छिपा है नए सीएम का नाम! दिग्विजय...

शिवराज के इस इशारों में छिपा है नए सीएम का नाम! दिग्विजय के गढ़ में ‘मामा’ ने बता दिया अपना प्लान

Published on

गुना:

मध्यप्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद सीएम कौन बनेगा इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। दूसरी तरफ शिवराज सिंह चौहान अपने अगले मिशन में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राघौगढ़ में विधानसभा चुनाव में जीत के आभार रैली को संबोधित किया। मध्यप्रदेश का अगला सीएम कौन होगा इसका फैसला 11 दिसंबर को तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक करेंगे। इस बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनका अगल मिशन है बहनों को लखपति बनाना। प्रदेश की हर बहन कम से कम 10 हजार रुपए हर महीने कमाई करे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- पूरा मध्यप्रदेश मेरा परिवार है। परिवार की बेहतरी के लिए दिन और रात काम करते रहूंगा। जनता की आंखों में आंसू न रहे, उनके चेहरों पर मुस्कुराहट आए और हर एक की जिंदगी बेहतर बन जाए तो मेरी जिंदगी भी सफल हो जाएगी। बता दें कि राघौगढ़ दिग्विजय सिंह का गढ़ हैं। यहां से दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह विधायक बने हैं।

एक-एक वचन पूरा करुंगा
सीएम शिवराज ने कहा- मेरी लाड़ली बहनों 10 तारीख फिर आ रही है। मैंने राशि 1000 से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी है। जिसे आगे बढ़ाकर 3000 तक ले जाऊंगा। मैं एक-एक वचन को पूरा करूंगा। ‘लाड़ली बहना’ के बाद अब ‘लखपति बहना’ का सफर भी शुरू होगा। सीएम की इस घोषणा के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या फिर से मुख्यमंत्री शिवराज ही बनेंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- राघौगढ़ के मेरे भाइयों-बहनों, आज आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। लाड़ली बहनों, तुम्हारा भाई तुम्हारे जीवन में कभी अंधेरा नहीं रहने देगा। एक तरफ सीएम को लेकर कई दावेदारों के नाम आ रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ शिवराज सिंह चौहान लगातार घोषणाएं कर रहे हैं।

बीजेपी में कई दावेदार
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 163 सीटों पर जीत मिली है। इस बार बीजेपी ने कई सीनियर नेताओं को विधानसभा चुनाव में उतारा था। जिसके बाद से सीएम को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मध्यप्रदेश में विधायक दल की बैठक का आयोजन सोमवार को शाम 7 बजे होगा। सीएम चुनने के लिए बीजेपी ने तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this