14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeभोपालMP: मुस्लिम महिला ने बीजेपी को दिया वोट, गुस्साए देवर ने बेरहमी...

MP: मुस्लिम महिला ने बीजेपी को दिया वोट, गुस्साए देवर ने बेरहमी से पीटा फिर…!

Published on

सीहोर,

मध्य प्रदेश के सीहोर में बीजेपी को वोट देने पर एक मुस्लिम महिला के साथ उसके देवर ने जमकर मारपीट की. पीड़ित महिला की शिकायत पर अहमदपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. महिला का आरोप है कि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है. वहीं, देवर की गिरफ्तारी को लेकर पीड़िता ने कलेक्टर से गुहार लगाई है.

मामला अहमदपुर थाना के बरखेड़ा हसन गांव का है. यहां की रहने वाली मुस्लिम महिला का आरोप है कि बीजेपी को वोट देने पर उसके देवर ने जमकर मारपीट कर दी. मारपीट की घटना 4 दिसंबर की बताई जा रही है. पीड़ित महिला ने बताया कि 4 दिसंबर सोमवार को करीब शाम 5 बजे मैं और मेरे बच्चे कमल के फूल (बीजेपी) के जीतने की खुशियां मना रहे थे.

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
पीड़िता ने आगे बताया, इसी दौरान मेरा देवर जावेद खां ने बीजेपी को वोट देने को लेकर गाली-गलौज करने लगा. उसने जब इसका विरोध किया, तो उसने मेरे साथ मारपीट की. वहीं, पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि मामले को लेकर थाने में शिकायत की गई है. मगर, पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार नहीं किया है. वह पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर मामले में कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया है.

मामले में थाना प्रभारी ने कही ये बात
अहमदपुर थाना प्रभारी विक्रम आदर्श ने ‘आजतक’ के रिपोर्टर से फोन पर बात करते हुए बताया कि महिला के साथ मारपीट करने का मामला आया था. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this