भोपाल
इस्कॉन भेल भोपाल युवाओं के लिए 17 दिसंबर को यूथ फेस्टिवल आयोजित करेगा। इसे यूथ फेस्ट को देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला दास संबोधित करेंगे। 17 दिसंबर रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे उपहार यूथ फेस्ट होगा, जो भेल कल्चरल हॉल, गेट नंबर 4 के पास इंद्रपुरी में होगा। इस्कॉन भेल के अध्यक्ष रसानंद दास ने बताया कि कार्यक्रम फ्री है, लेकिन रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
उन्होंने बताया कि अमोघ लीला प्रभु यूथ फेस्टिवल में बताएंगे कैसे अपनी स्टूडेंट लाइफ में पढ़ाई करते हुए सफलता पाई जा सकती है। कैसे अपनी स्प्रीचुअल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को मैनेज किया जा सकता है। वह 15 दिसंबर को भोपाल आयेंगे इस दौरान भेल बरखेड़ा स्थित यादव सभा के कृष्ण मंदिर में कार्यक्रम भाग लेंगेे। 16 दिसंबर को सुबह आठ बजे और शाम को साढ़े छह बजे से मोटिवेशनल सेमिनार सभी के लिए होगा। 16 दिसंबर व 17 दिसंबर को सुबह आठ बजे कार्यक्रम होगा।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ब्रह्मचारी बने
देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला दास इस्कॉन, द्वारका दिल्ली के वाइस प्रेसीडेंट व आईआईएम अहमदाबाद के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। अमोघ लील प्रभु स्प्रीचुअल लाइफ में आने से पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ काम किया है। यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले लोगों में से एक हैं। उन्होंने युवाओं को जागरूक करने के लिए इस्कॉन जॉइन किया और वे सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ब्रम्हचारी बन गए।
