14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपाल'मर जाना बेहतर, लेकिन दिल्ली'मर जाना बेहतर, लेकिन दिल्ली काम मांगने नहीं...

‘मर जाना बेहतर, लेकिन दिल्ली’मर जाना बेहतर, लेकिन दिल्ली काम मांगने नहीं जाऊंगा’, क्या संदेश दे गए शिवराज सिंह चौहान

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर से साफ कर दिया है कि उन्हें कोई पद की लालसा नहीं है। मंगलवार को भोपाल में शिवराज से पूछा गया कि वह पार्टी में अपनी अगली जिम्मेदारी क्या होगी और क्या वह इस बारे में बात करने के लिए दिल्ली जाएंगे। इस सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘आपको ध्यान होगा कि जो संदर्भ था क्या आप दिल्ली जाएंगे क्या, एक बार मैं बड़ी विनम्रता से कहना चाहता हूं कि अपने लिए कुछ भी मांगने के लिए जाने से बेहतर मैं मरना समझूंगा। वह मेरा काम नहीं है, इसलिए मैंने कहा था कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा।’ शिवराज के इतना कहते ही उनके समर्थक वहां तालियां बजाने लगे।

मोहन यादव का सरकार बनाने दावा
मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की और अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि यादव के साथ निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य पार्टी प्रमुख वीडी शर्मा और तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक राजभवन पहुंचे थे।

इससे पहले, भाजपा विधायक दल ने निवर्तमान सरकार में मंत्री यादव (58) को अपना नेता चुना। इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष होंगे। भाजपा के जगदीश देवड़ा मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री होंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को यहां हुई एक बैठक में मोहन यादव को राज्य विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल मंगूभाई पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद चौहान राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा दिया। राज्य में भाजपा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने ओबीसी नेता और तीन बार के विधायक मोहन यादव (58) को मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। चौहान चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this