14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालपहले चुनाव लड़ने से कर रहे थे ना नुकुर...सीएम तो बन नहीं...

पहले चुनाव लड़ने से कर रहे थे ना नुकुर…सीएम तो बन नहीं पाए, अब क्या करेंगे कैलाश विजयवर्गीय?

Published on

इंदौर:

मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव के नाम का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम के नाम का भी एलान कर दिया गया है। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को एमपी का डिप्टी सीएम बनाया है। नए नाम का ऐलान कर बीजेपी ने एक बार फिर से सभी को चौंकाया है, लेकिन सीएम की रेस में शामिल रहे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर विधानसभा क्रमांक एक से विधायक कैलाश विजयवर्गीय का अब क्या होगा? इसको लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

दरअसल, इंदौर की जनता उन्हें मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाह रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में अब कैलाश विजयवर्गीय मोहन यादव के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे या नहीं, ये भी बड़ा सवाल है। ऐसा माना जा रहा है कि मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनने के बाद कैलाश विजयवर्गीय की ताकत बढ़ेगी। क्योंकि मोहन यादव को सीएम बनाने में आरएसएस के एक बड़े पदाधिकारी की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। मोहन यादव को कैलाश विजयवर्गीय के करीबी के तौर पर देखा जाता है। ये भी माना जा रहा है कि उन्हीं की पैरवी पर उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है।

आपको बता दें, मुख्यमंत्री की रेस में कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और शिवराज सिंह चौहान सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर यह संदेश दिया कि संगठन अब नई लीडरशीप प्रदेश में तैयार करना चाहती है।2024 में लोकसभा चुनाव होना है। माना जा रहा है कि तीनों दिग्गजों का उपयोग लोकसभा चुनाव में किया जाएगा। पार्टी तीनों को अन्य राज्यों की चुनावी जिम्मेदारी दे सकती है। कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल पूर्व में भी दूसरे प्रदेशों के प्रभारी रह चुके है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this