19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालनए सीएम मोहन यादव से शिवराज की पहली डिमांड, जानें क्या मांगा

नए सीएम मोहन यादव से शिवराज की पहली डिमांड, जानें क्या मांगा

Published on

उज्जैन

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने बाबा महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन से मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है। शिवराज सिंह चौहान लगातार 16.5 साल तक मुख्यमंत्री पद पर रहे। इस चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने जीतोड़ मेहनत की। उनकी योजना लाडली बहना ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत दिलाने में बड़ी योगदान दिया है। हालांकि इसके बावजूद बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को रिपीट न करते हुए उज्जैन दक्षिण से विधायक और शिवराज सरकार में शिक्षा मंत्री मोहन यादव को मध्य प्रदेश की कमान सौंपी है। जिन्होंने आज भोपाल में पद और गोपनीयता की शपथ ली है। वहीं साथ में दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली है। जिसके पहले शिवराज सिंह चौहान की एक भावुक करने वाली तस्वीर सामने आई है। शपथ ग्रहण के पहले शिवराज सिंह चौहान को उनके समर्थकों ने घेर लिया और ‘मामा’ के नारे लगने लगे।

बता दें कि मंगलवार को कुछ महिलाएं उनसे मिलने के लिए सीएम आवास पहुंची थी। जहां वे शिवराज को गले लगाकर रोने लगी थीं। शिवराज सिंह चौहान भी भावुक नजर आ रहे थे। वहीं आज शपथ ग्रहण समारोह में जाने के पहले शिवराज सिंह चौहान स्मार्ट पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने पौधा रोपण किया। जिसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ‘अब विदा मित्रों’।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई थी। जहां उन्होंने कहा कि दिल्ली में जाकर पद मांगने से बेहतर मैं मरना पसंद करूंगा। इसी बीच शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैने मुख्यमंत्री मोहन सिंह से एक मांग की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एक ऐसा विषय है जो कहने के लिए नहीं करने के लिए है। धरती को आने वाली पीढ़ियों के बने रहने लायक रहने देना है इसलिए रोज पेड़ लगाता हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उन्हें पेड़ जरूर लगाने दें।शिवराज ने कहा कि इतने पेड़ घर पर मैं लगा नहीं सकता। इसलिए मेरा मुख्यमंत्री से आग्रह है कि पेड़ लगाने के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध कराएं।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं। अपनी नई भूमिका के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी मैं उसका निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के समय मुझसे कोई गलती हुई हो तो उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं।गौरतलब है कि 2023 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाई है। काफी इंतजार के बाद पार्टी ने मोहन यादव को सीएम पद की कमान सौंपी है। जिसका शपथ ग्रहण आज पूरा हुआ है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this