12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयचीन-पाकिस्तान दोनों की लगेगी क्लास... मौत बनकर चुपके से पहुंच जाएगा यह...

चीन-पाकिस्तान दोनों की लगेगी क्लास… मौत बनकर चुपके से पहुंच जाएगा यह भारतीय ड्रोन

Published on

नई दिल्ली

स्वदेशी लड़ाकू ड्रोन विकसित करने की दिशा में भारत एक कदम आगे और बढ़ गया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने देसी स्टेल्थ ड्रोन की दूसरी सफल उड़ान पूरी की है। कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज से ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नॉलजी डिमॉन्सट्रेटर का फ्लाइट ट्रायल पूरा किया गया। इसके साथ ही इस दिशा में डीआरडीओ ने बड़ी छलांग लगाई है। ड्रोन की दिशा में भारत की यह कामयाबी इसलिए भी बड़ी है क्योंकि इस प्रकार का ड्रोन बनाने में अमेरिका, चीन सहित कुछ ही देशों का एकाधिकार था। लड़ाकू ड्रोन बनाकर भारत ने बड़ी कामयाबी हासिल की है साथ ही मेक इन इंडिया का जोर भी इससे पता चलता है।

अमेरिका के खतरनाक बी-2 बॉम्‍बर जेट की तरह डिजाइन है। इस लड़ाकू ड्रोन में लगा इंजन बहुत ही पावरफुल है। ड्रोन की ताकत इसके फिक्‍स्‍ड विंग्‍स हैं जो इसे दूसरे ड्रोन से अलग करते हैं। जो इंजन लगा है उसका प्रयोग एडवांस्‍ड ट्रेनर और लाइट अटैक हेलीकॉप्‍टर्स में भी किया जा चुका है। इस इंजन को हिन्‍दुस्‍तान एरोनॉटिक्‍स लिमिटेड के HJT-36 सितारा ट्रेनर जेट में भी प्रयोग किया जा चुका है। इसके अलावा घातक यूएवी में भी यही इंजन लगा है।

भारत का घातक ड्रोन बॉर्डर पर विवाद में चीन के ड्रोन की तरह ही मजबूत रोल अदा कर सकता है। बॉर्डर पर चीन की चुनौती से मुकाबला करने के लिए यह ड्रोन कारगर होगा। इस ड्रोन के जरिए चीनी घुसपैठ वाले इलाकों में नजर रखी जा सकेगी। दुश्मन देशों के ठिकानों पर भी इसके जरिए सटीक निशाना लगाया जा सकता है। इस ड्रोन के बनाने से सेना की ताकत तो बढ़ेगी ही साथ ही साथ इससे हजारों करोड़ रुपये की भी बचत होगी।

कई रक्षा एक्सपर्ट का कहना है कि भारत भले ही पारंपरिक लड़ाकू विमानों को बनाने के मामले में पहले पिछड़ गया लेकिन अब ऐसा नहीं है। भविष्य में मानवरहित लड़ाकू विमानों के जरिए युद्ध लड़े जाएंगे। ऐसे में कई देशों को टक्कर देते हुए भारत भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है। अपनी सेनाओं को एडवांस और अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से लैस करने की क्षमता दिखाकर भारत ने दुश्मन देशों को आगाह कर दिया है। भारतीय सेनाओं के पास जल्द ही देश में बने ऐसे लड़ाकू ड्रोन होंगे।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...