19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालसंघ और सरकार: सीएम डॉ. मोहन यादव मांस की दुकानों पर सख्त,...

संघ और सरकार: सीएम डॉ. मोहन यादव मांस की दुकानों पर सख्त, लेकिन आरएसएस खाने की च्वॉइस पर क्या कहता है?

Published on

भोपाल:

एमपी में नए सीएम डॉ. मोहन यादव ने जब से शपथ ली है, तभी से वह ताबड़तोड़ फैसलों की वजह से चर्चा में हैं। पहली कैबिनेट मीटिंग के बाद ही उन्होंने फरमान जारी कर दिया कि अब धार्मिक स्थलों पर ढ़ेर सारे लाउडस्पीकर और डीजे की तेज आवाज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा मांस बेचने वाली दुकानें अब बदले हुए नियमों के अधीन होंगी। इसको लेकर प्रशासन हरकत में आया और प्रदेश के कई स्थानों पर मांस-मीट की दुकानों पर बुलडोजर चला।

दूसरी तरफ राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के कुछ घंटे बाद विधायक बालमुकुंद हरि का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह मांस की दुकान बंद कराते दिखे और दुकानदारों को धमकी भी दी। जयपुर में उनके हवा महल निर्वाचन क्षेत्र में मांस का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ये दो घटनाक्रम नए नहीं हैं। बीजेपी शासित राज्यों में पिछले कुछ वर्षों में ऐसे फैसले लिए गए हैं। यह फैसले शाकाहार को भोजन के शुद्ध रूप में चुनने और मांस व्यापार में लगे एक विशेष समुदाय को अलग करने जैसे लगते हैं। तमाम सरकारें हिंदू धार्मिक त्योहारों जैसे कि नवरात्रि और धार्मिक स्थलों के आसपास मांस की बिक्री पर प्रतिबंध से लेकर सरकार के मध्याह्न भोजन से अंडे हटाने तक के फैसले लेती हैं।

एमपी के नए सीएम संघ की विचारधारा से आते हैं। हालांकि संघ की सोच भोजन के मामले में अलग है। संघ का मानना है कि हिंदू धर्म में सात्विक और तामसिक दोनों तरह के भोजन शामिल हैं। भाजपा और न ही उसके वैचारिक स्रोत आरएसएस को ऐतिहासिक रूप से मांसाहार से कोई समस्या रही है। अतीत की बात करें तो दोनों ही संगठन गोमांस के लिए अपना विरोध दर्ज कराते रहे हैं। गाय के मांस पर संघ और बीजेपी का रुख स्पष्ट है।

ब्रह्मार्पणं ब्रह्महविर्ब्रहमाग्नौ ब्रह्मणा हुतम्। ब्रह्मैव तेन गन्तव्यं ब्रह्मकर्मसमाधिना॥ आरएसएस के कार्यक्रमों में जब भी भोजन किया जाता है तो ये भोजन मंत्र सामूहिक तौर से दोहराया जाता है।

जिन वस्तुओं को हम खुद को खिलाने के लिए उपयोग करते हैं वे ब्रह्मा हैं। भोजन ही ब्रह्मा है। भूख की आग में हम ब्रह्मा महसूस करते हैं। हम ब्रह्मा हैं और भोजन खाने और पचाने की प्रक्रिया ब्रह्मा की क्रिया है। अंत में, प्राप्त परिणाम भी ब्रह्मा है।
संघ के भोजन मंत्र का अर्थ

कोई भी सरकारी आदेश भोजन विकल्पों पर प्रतिबंध नहीं लगा सकता है। संघ मांस के सेवन को वर्जित नहीं मानता क्योंकि खाने का विकल्प अन्य कारणों के अलावा भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों पर आधारित होता है।
जे नंदकुमार, संघ के थिंक टैंक प्रज्ञा प्रवाह के प्रमुख

इससे समझा जा सकता है कि संघ मांसाहार को वर्जित नहीं मानता है। हालांकि गोमांस को लेकर संघ का रूख स्पष्ट है, इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बीजेपी शासित राज्यों में हो रही मांस की दुकानों पर कार्रवाई संघ के दृष्टिकोंण से नहीं देखी जा सकती है। यह सरकार की निजी राय है। मध्य प्रदेश में मांस की दुकानों पर हो रही बुलडोजर कार्रवाई को भी संघ की विचारधारा से भी नहीं जोड़ा जा सकता है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...