12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयAAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग...

AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नहीं मिली राहत

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को अदालत से बड़ा झटका लगा है. ताहिर हुसैन ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले के ट्रायल में रोक लगाने को लेकर कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दायर की थी. इसे अदालत ने खारिज कर दिया है.ताहिर हुसैन ने अपनी अर्जी में कहा था कि जब तक दिल्ली दंगों से जुड़ी साजिश के UAPA के तहत दर्ज मामले में आरोप तय नहीं हो जाते तब तक मनी लांड्रिंग केस के ट्रायल पर रोक लगाई जाए. ताहिर हुसैन ने मनी लांड्रिंग से जुड़े ट्रायल पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने उसे ठुकरा दिया.

हुसैन 2020 में दिल्ली में हुए दंगों में भी आरोपी हैं. इसी साल मार्च में कड़कड़डूमा कोर्ट ने ताहिर हुसैन पर दंगों के दौरान आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी बनाया था. कोर्ट ने कहा था कि ताहिर लगातार ऐसे काम कर रहा था जैसे वो पूरी भीड़ को उकसा रहा हो, उन पर नजर रख रहा हो. ये सबकुछ हिंदुओं को टारगेट करने के लिए किया गया था.

23 फरवरी 2020 को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में दंगों की शुरुआत हुई थी, जो 53 लोगों की मौत के बाद 25 फरवरी को जाकर थमे थे. इन दंगों में पब्लिक और प्राइवेट प्रॉपर्टी का काफी नुकसान हुआ था. नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली जिले के जाफराबाद, सीलमपुर, भजनपुरा, ज्योति नगर, करावल नगर, खजूरी खास, गोकुलपुरी, दयालपुर और न्यू उस्मानपुर समेत 11 पुलिस स्टेशन के इलाकों में 23 फरवरी के बाद दंगाइयों ने जमकर उत्पात मचाया था.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...