12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयसंसद सुरक्षा में सेंध: कौन है महेश कुमावत जो पुलिस के चढ़ा...

संसद सुरक्षा में सेंध: कौन है महेश कुमावत जो पुलिस के चढ़ा हत्‍थे? घटना के बाद इसी के घर छिपा था मास्टरमाइंड

Published on

नई दिल्ली

संसद की सुरक्षा में सेंधमारी के मामले में दिल्‍ली पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसका नाम महेश कुमावत है। यह राजस्‍थान के नागौर जिले का रहने वाला है। महेश भी 13 दिसंबर को दिल्‍ली आया था। इसी दिन दो शख्‍स दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूदे थे। मामले का मास्‍टरमाइंड ललित झा दिल्‍ली से भागकर राजस्‍थान में महेश के घर पर ही रहा था। महेश कुमावत इस पूरी साजिश का हिस्‍सा रहा है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी महेश को राष्ट्रीय राजधानी की अदालत में पेश किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुरुआत में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के मोबाइल फोन नष्ट करने में महेश भी ललित के साथ शामिल था। महेश नीलम देवी के भी लगातार संपर्क में था। नीलम को संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। जबकि समूह के दूसरे सदस्य लोकसभा में एंट्री कर रहे थे।

ललित और महेश दोनों ने गुरुवार को नई दिल्ली इलाके के पुलिस स्टेशन में एक साथ सरेंडर कर दिया था। ललित की गिरफ्तारी शुक्रवार को दर्ज की गई थी। महेश के चचेरे भाई कैलाश से भी पूछताछ की गई। लेकिन, पुलिस ने अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है।

13 नवंबर को सागर शर्मा और मनोरंजन डी शून्यकाल के दौरान गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे। ये अपने जूतों में स्‍मोक कैन लेकर गए थे। जहां उन्‍होंने पीला धुआं छोड़ा और नारे लगाए। बाद में सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया था। लगभग उसी समय दो अन्य आरोपी- अमोल शिंदे और नीलम देवी – ने संसद परिसर के बाहर ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ चिल्लाते हुए कैनों से रंगीन धुआं छोड़ा। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज क‍िया गया है।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...