21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालदिल्ली से आए लिफाफे में शिवराज सिंह के नाम पर मुहर! एमपी...

दिल्ली से आए लिफाफे में शिवराज सिंह के नाम पर मुहर! एमपी में मंत्रिमंडल के सिलेक्शन की प्रोसेस हुई तेज

Published on

भोपालः

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई दिग्गज नेताओं की सांसे थमी हुई है। कल विधानसभा का सत्र प्रारंभ हो रहा है और प्रदेश में अभी तक कैबिनेट मंत्री शपथ नहीं ले पाए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कों नेशनल पार्क जाने का दौरा रद्द कर दिया है। वे भोपाल आकर संगठन के नेताओं और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के साथ मंत्रणा करेंगे। इसके बाद तीनों नेता एक सूची लेकर दिल्ली जाएंगे।

आज देर शाम तक भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मंत्रियों का नाम फाइनल कर सकता है। इस बीच सबसे बड़ा नाम इस समय पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का चल रहा है। शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा से विधायक हैं। नई कैबिनेट में उनके भविष्य को लेकर कई अटकलें चल रही हैं। इस मंत्रिमंडल गठन के बाद शिवराज सिंह चौहान का राजनीतिक भविष्य तय तय होना है। ऐसे में कई राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री को कोई मंत्री पद नहीं दिया गया तो यह मान लिया जाएगा कि उनकी केंद्र में जाने या संगठन में पद दिए जाने की पूरी गुंजाइश हैं।

आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद 12 दिसंबर को उनके दिए गए बयान का उन्हें ‘खामियाजा’ भुगतना पड़ सकता है! दरअसल, 12 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में पत्रकारों को भोज दिया था। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि मैं मरना पसंद करूंगा लेकिन अपने लिए खुद कुछ मांगने दिल्ली नहीं जाऊंगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि हमेशा सॉफ्ट नेचर के शिवराज सिंह चौहान का यह बयान केंद्रीय नेतृत्व को पसंद नहीं आया है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व में इस बयान को नकारात्मक रूप से लिए जाने की चर्चा भी जोरों पर चल पड़ी है। हालांकि आपको बता दें कि 15 दिसंबर को विदिशा गए थे और वहां एक बड़ी संख्या में समर्थकों और महिलाओं ने उन्हें घेर लिया था। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान को वापस लाने के नारे समर्थकों ने लगाए गए थे।

प्रदेश की जनता कर रही वापसी की मांग
इसके बाद 16 दिसंबर को शिवराज सीहोर भी गए थे, जहां पर सैकड़ो लोगों ने उनका स्वागत किया कई। भावुक महिलाओं ने भैया शिवराज को वापस लाने की बात भी कही थी। मंत्रिमंडल के गठन के बीच शिवराज सिंह चौहान के लगातार दौरों का राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग अर्थ निकाला जा रहा है। कई विशेषकों का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान ‘शक्ति प्रदर्शन’ कर रहे हैं। आपको बता दें कि विदिशा शिवराज सिंह चौहान का पूर्व में संसदीय क्षेत्र है और सीहोर जिला उनका विधानसभा क्षेत्र बुदनी का जिला है।

ऐसे में आज तय होने वाले मंत्रियों के नाम में शिवराज सिंह चौहान का नाम शामिल होना न होना? उनका राजनीति भविष्य को तय करेगा। अगर उन्हें कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया, तो इस बात की गुंजाइश बढ़ जाएगी की उन्हें लोकसभा से पहले कोई बड़ी जिम्मेदारी न मिले। अगर कोई बड़ा पद मिला भी तो उन्हें संगठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...