21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालसीएम बनते ही पहला चुनाव हारे मोहन यादव, भारतीय कुश्ती संघ के...

सीएम बनते ही पहला चुनाव हारे मोहन यादव, भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष के चुनाव में मिले 5 वोट

Published on

नई दिल्ली,

मध्य प्रदेश का सीएम बनते ही मोहन यादव पहला चुनाव हार गए हैं. वह भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे थे. दरअसल, भारतीय कुश्ती संघ के लिए चार उपाध्यक्ष चुने जाने थे. मोहन यादव ने भी इसके लिए पर्चा भरा था. तब तक वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बनाए गए थे.

13 दिसंबर 2023 को जब तक उनकी ताजपोशी हुई, तब तक पर्चा वापस लेने की तारीख निकल गई. आज हुए चुनाव में पश्चिम बंगाल के असीत कुमार साहा, पंजाब के करतार सिंह, मणिपुर के एन फोने और दिल्ली के जयप्रकाश उपाध्यक्ष चुने गए हैं. इस चुनाव में मोहन यादव हार गए. उन्हें केवल पांच वोट मिले.

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्तमान में मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष हैं. भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष संजय सिंह को चुना गया है, वह बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाते हैं.

जानिए किस पद के लिए किसने चुनाव लड़ा और कितने मिले वोट
अध्यक्ष पद के लिए उत्तर प्रदेश के संजय कुमार सिंह को चुना गया है. उन्हें 40 वोट मिले हैं. वहीं, ओडिशा से चुनाव लड़ने वाली अनिता को महज सात वोट मिले और वह हार गईं. इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े असम के देवेंदर को 32 वोट और गुजरात के आई डी नानावटी को 15 वोट मिले हैं.

उपाध्यक्ष पद के लिए चार लोगों को चुना जाना था. पंजाब के करतार सिंह को 44 वोट मिले हैं. पश्चिम बंगाल के असित कुमार साहा को 42 वोट मिले. मणिपुर के एन. फोनी को 38 वोट मिले. दिल्ली के जय प्रकाश को 37 वोट मिले. एमपी के डॉ. मोहन यादव को महज पांच वोट मिले और वह चुनाव हार गए.

इसी तरह प्रधान सचिव पद के लिए गुजरात के प्रेम चंद लोचब को 27 वोट और चंडीगढ़ के दर्शन लाल को 19 वोट मिले. संयुक्त सचिव पद के लिए आंध्र प्रदेश के आरके पुरुषोत्तम को 36 वोट, कर्नाटक के बेलिपडी गुणरंजन शेट्टी को 34 वोट, हरियाणा के रोहताश सिंह को 10 वोट और हिमाचल प्रदेश के कुलदीप सिंह को 9 वोट मिले. कोषाध्यक्ष पद के लिए उत्तराखंड के सत्यपाल सिंह देसवाल को 34 वोट और जम्मू-कश्मीर के दुष्यन्त शर्मा को 12 मिले.

वहीं, कार्यकारी सदस्य के लिए चुनाव लड़े छत्तीसगढ़ के प्रशांत राय को 37, झारखंड के रजनीश कुमार को 37, तमिलनाडु के एम. लोगानाथन को 36, नागालैंड के नेविकुओली खात्सी को 35, राजस्थान के उम्मेद सिंह को 34 वोट, असम के रतुल सरमा को 9 और जम्मू एवं कश्मीर के अजय वैद को 8 वोट मिले.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this