18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालहार के बाद भी अपनी मनमानी पर अड़े थे कमलनाथ! आलाकमान नहीं...

हार के बाद भी अपनी मनमानी पर अड़े थे कमलनाथ! आलाकमान नहीं बर्दाश्त किए तेवर

Published on

भोपाल

संकेत और संदेश पहले से थे। मध्य प्रदेश में चुनाव हारने के बाद कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की प्रदेश इकाई से विदाई तय थी। लेकिन कमलनाथ आम चुनाव तक पद नहीं छोड़ना चाहते थे। दिल्ली में हुई मीटिंग में उन्हें खुद से पद छोड़ने को कहा गया, लेकिन उनकी मंशा अगले लोकसभा चुनाव तक इस पद पर बने रहने की थी। साथ ही, वह विधानसभा में विपक्ष का नेता भी अपनी पसंद का चाहते थे।

कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कमलनाथ की इन बातों को मानने को तैयार नहीं था। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें पुनर्विचार करने के लिए कुछ दिनों का समय दिया। इसके बाद भी कमलनाथ की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं आया तो ठीक सातवें दिन उन्हें मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। यही नहीं, शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष और विपक्ष का नेता पद पर नई नियुक्ति भी कर दी।

दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान कमलनाथ ने केंद्रीय नेतृत्व के किसी नेता को अपने यहां आने की अनुमति नहीं दी। जब पार्टी ने रणनीतिकार सुनील कोनोगुलू की टीम को वहां उनकी मदद के लिए भेजा, तब भी कमलनाथ ने उनकी सेवा लेने को तैयार नहीं हुए। कोनोगुलू के कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ समय पहले कर्नाटक में मिली जीत में उनका बड़ा योगदान माना गया था।कोनोगुलू की टीम ने मध्य प्रदेश में चुनाव से 15 दिन पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को डीटेल्ड रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया गया था कि कमलनाथ की अगुआई की वजह से कांग्रेस वहां किस तरह जीता हुआ चुनाव हारने जा रही है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this