18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालराम मंदिर का श्रेय लेने में जुटी कांग्रेस को मोहन यादव ने...

राम मंदिर का श्रेय लेने में जुटी कांग्रेस को मोहन यादव ने दी कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन में उतरने की चुनौती

Published on

नई दिल्ली,

मध्य प्रदेश के मु्ख्यमंत्री मोहन यादव ने विपक्षी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. बतौर सीएम विधानसभा में अपने पहले संबोधन में मोहन यादव का आक्रामक अंदाज नजर आया. सीएम मोहन ने भगवान राम और राम मंदिर के बहाने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने विपक्षी कांग्रेस पार्टी को संभल जाने की नसीहत दी और साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन में उतरने की चुनौती भी दे दी.

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के समय राम सेतु को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे का भी जिक्र किया. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आप कोर्ट में ये सर्टिफिकेट देते थे कि भगवान राम काअस्तित्व कहां है. सीएम मोहन ने ये भी कहा कि कपिल सिब्बल का हलफनामा आज भी इस बात के लिए लज्जित करता है कि आपने प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे.

उन्होंने आगे कहा कि जो राम को काल्पनिक बताते थे, आज राम-राम कर रहे हैं. मोहन यादव ने कांग्रेस को श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आंदोलन में साथ आने की चुनौती दी तो साथ ही एक नसीहत भी. उन्होंने कहा कि अब भी संभल जाओ. राम की बात पूरी हो गई, अब मथुरा में श्रीकृष्ण के लिए आओ. कौन मना कर रहा है. उन्होंने ये ऐलान भी किया कि मध्य प्रदेश में जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े, मध्य प्रदेश सरकार उन सभी स्थलों को तीर्थ बनाएगी.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि एमपी के उज्जैन, धार जिले के अमझेरा और इंदौर के पास जानापाव में भगवान श्रीकृष्ण के पैर पड़े थे. इन तीनों स्थलों को तीर्थ क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा. सीएम मोहन के इस बयान को कांग्रेस की सॉफ्ट हिंदुत्व वाली लाइन पर प्रहार के रूप में देखा जा रहा है.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश चुनाव के समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे कमलनाथ सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर थे. कांग्रेस के नेता कमलनाथ की हनुमान भक्त वाली इमेज गढ़ने में जुटे थे तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में राम वन गमन पथ के निर्माण का भी वादा किया था.

अब मोहन यादव ने राम के बहाने कांग्रेस को निशाने पर लिया तो इसे विपक्षी पार्टी के इसी दांव पर वार माना जा रहा है. बता दें कि मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा का ये पहला सत्र है. मोहन यादव ने 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. मोहन यादव को बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this