4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedनौ महीने में 531% का छप्परफाड़ रिटर्न, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की...

नौ महीने में 531% का छप्परफाड़ रिटर्न, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की लग गई लॉटरी

Published on

नई दिल्ली

आजाद इंजीनियरिंग का शेयर आज स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुआ। इसने अपने इश्यू प्राइस 524 रुपये से 37% से अधिक बढ़त के साथ बाजार में एंट्री की। बीएसई पर शेयर ने इश्यू प्राइस से 35.49% प्रीमियम के 710 रुपये पर शुरुआत की। एनएसई पर शेयर 37.40% की बढ़त के साथ 720 रुपये पर लिस्ट हुआ। इससे दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की लॉटरी लग गई। उन्होंने मार्च में कंपनी में पांच करोड़ रुपये निवेश किए थे। कंपनी के आईपीओ की लिस्टिंग के साथ उनका प्रॉफिट 531% की बढ़त के साथ 26.5 करोड़ रुपये पहुंच गया।

आजाद इंजीनियरिंग एयरोस्पेस और रक्षा, ऊर्जा और तेल और गैस उद्योगों को ओईएम प्रॉडक्ट्स की आपूर्ति करती है। सचिन ने छह मार्च को कंपनी में पांच करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी थी। आईपीओ से पहले स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू के बाद उनके पास कंपनी के 438,210 शेयर थे। उनकी एक्विजिशन की एवरेज कॉस्ट प्रति शेयर 114.1 रुपये थी। कंपनी के 740 करोड़ रुपये के आईपीओ में सचिन ने शेयर नहीं बेचे हैं। इस तरह पांच करोड़ रुपये के उनके निवेश की कीमत आज 31.5 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।

सिंधु और सायना की भी चांदी
सचिन के अलावा खेल जगत की तीन और बड़ी हस्तियों ने इस कंपनी में निवेश किया था। इनमें बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और सायना नेहवाल तथा वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं। इन तीनों ने कंपनी में एक करोड़ रुपये का निवेश किया था। उनके लिए शेयर खरीदने की एवरेज कॉस्ट 228.17 रुपये थी। इस तरह उन्हें 215% रिटर्न मिला है। उनके निवेश की वैल्यू अब 3.15 करोड़ रुपये हो गई है। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 499-524 रुपये प्रति शेयर था।

आजाद इंजीनियरिंग के आईपीओ को गत शुक्रवार को पेशकश के अंतिम दिन कुल 80.60 गुना से अधिक बोलियां मिली थीं। इसे क्यूआईबी कैटगरी में 179 गुना, एनआईआई में 87 गुना और रिटेल पोर्शन में 23.7 गुना बोलियां मिली थीं। आईपीओ में 240 करोड़ रुपये तक नए शेयर जारी किए गए और इसमें 500 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश शामिल थी। कंपनी के ग्राहकों में जनरल इलेक्ट्रिक, हनीवेल इंटरनेशनल इंक, मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज, सीमेंस एनर्जी, ईटन एयरोस्पेस और मैन एनर्जी सॉल्यूशंस एसई शामिल हैं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...