7 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedसूखने लगी दोस्त रूस की टंकी! 11 महीने के न्यूनतम स्तर पर...

सूखने लगी दोस्त रूस की टंकी! 11 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा कच्चे तेल का आयात

Published on

नई दिल्ली

भारत पिछले कुछ महीनों से रूस से सबसे ज्यादा कच्चा तेल मंगा रहा है। इसकी बदौलत रूस भारत का चौथा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर बन गया है। लेकिन दिसंबर में रूस से कच्चे तेल का आयात 11 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। दिसंबर में भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने रूस से रोजाना 14.8 लाख बैरल कच्चे तेल का आयात किया जो कि नवंबर के मुकाबले 11.6 परसेंट कम है। दिसंबर में रूस से कच्चे तेल का आयात जनवरी, 2023 के बाद सबसे कम है। पिछले साल के पहले महीने में भारत ने रूस से रोजाना 14.1 लाख बैरल कच्चा तेल मंगाया था।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर में भारत को रूस से सोकोल ग्रेड क्रूड की कोई डिलीवरी नहीं मिली जबकि यूराल क्रूड का आयात में कोई बदलाव नहीं आया। कमोडिटी मार्केट एनालिटिक्स Kpler के लेटेस्ट शिपिंग डेटा में यह बात सामने आई है। सोकोल क्रूड का उत्पादन चीन के सुदूर पूर्व इलाके में होता है। इसे पश्चिमी देशों के पाबंदी और पेमेंट की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस कारण आईओसी के लिए सोकोल क्रूड ला रहे छह टैंकर कई दिनों तक भारतीय समुद्र में खड़े रहे। इनमें से दो ने तो चीन का रुख कर दिया।

रूस से कच्चे तेल का आयात
दिसंबर में भारत के ऑयल इम्पोर्ट में रूस की हिस्सेदारी 32.9 परसेंट रही। भारत ने रूस से कुल 45.1 लाख टन कच्चा तेल मंगाया। इराक की हिस्सेदारी 22 परसेंट और सऊदी अरब की 15.6 परसेंट रही। इससे पहले नवंबर में रूस की भारत के ऑयल इम्पोर्ट में हिस्सेदारी 37.1 परसेंट थी। यूक्रेन युद्ध से पहले रूस से भारत का तेल आयात बहुत कम था। लेकिन यूक्रेन युद्ध के बाद पश्चिमी देशों ने रूसी तेल पर पाबंदी लगा दी। इससे रूस ने तेल पर भारी छूट देनी शुरू कर दी। भारत ने इस मौके को हाथोंहाथ लिया। भारत दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा कंज्यूमर है और अपनी जरूरत का 85 फीसदी से अधिक तेल आयात करता है।

इस बीच देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में पिछले साल मई से कोई बदलाव नहीं आया है। पिछले साल अप्रैल में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव किया था जबकि सरकार ने मई में इस पर एक्साइज में कटौती की थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर चल रही है। पिछले सत्र में ब्रेंट क्रूड 0.11 डॉलर यानी 0.14 फीसदी गिरावट के साथ 77.04 रुपये पर बंद हुआ था जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत में भी 12 सेंट यानी 0.17 फीसदी गिरावट आई थी। उम्मीद की जा रही है कि चुनावी साल में सरकार पेट्रोल-डीजल पर राहत दे सकती है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...