15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedसरकार खरीदेगी अनिल अंबानी से जुड़ी ये कंपनी, इतने करोड़ में होगी...

सरकार खरीदेगी अनिल अंबानी से जुड़ी ये कंपनी, इतने करोड़ में होगी डील!

Published on

नई दिल्‍ली ,

भारी कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की कंपनी ने एक बड़ा कदम उठाया है. रिलायंस पावर ने अरुणाचल प्रदेश में अपनी 1,200 मेगावाट की कलाई II पनबिजली परियोजना को टीएचडीसी इंडिया (THDC India) को 128.39 करोड़ रुपये में बेचने के लिए एक डील हस्‍ताक्षर किया है. इस बीच, रिलायंस पावर के शेयर 0.84% गिरकर 23.75 रुपये पर था.

रिलायंस पावर ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि इस डील में प्रवेश करने का उद्देश्य कारोबार के लिए फंड जुटाना है. कंपनी ने आगे कहा कि रिलायंस पावर की सब्सिडरी कंपनी कलाई पावर प्राइवेट लिमिटेड (Kalai Power Ltd), अरुणाचंल प्रदेश के गवर्नर और टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDC) ने 30 दिसंबर को एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं.

कितने में होने वाली है डील
अरुणाचल प्रदेश के लोहित नदी बेसिन पर प्रस्‍तावित 1200 मेगावाट कलाई परियोजना के विकास अधिकार और भौतिक संपत्ति, स्‍टडी, मंजूरी, डिजाइन और बौद्धिक संपत्तियों को टीएचडीसी को ट्रांसफर किया जाएगा. यह डील 128.39 करोड़ रुपये में पूरी होगी.

सरकारी कंपनी से हुई डील
गौरतलब है कि कलाई पावर लिमिटेड, रिलायंस पावर की सहयोगी कंपनी है. वहीं टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड एक छोटी कंपनी है, जिसका मालिकाना हक NTPC के पास है. इसकी स्थापना 1988 में हुई थी. यह छोटी सी कंपनी टिहरी हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स और कई दूसरे हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को ऑपरेट करती है.

तेजी से गिरी अनिल अंबानी की ये कंपनी
शेयर बाजार में अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) कभी टॉप पर थी. जनवरी जनवरी 2008 में इसके आईपीओ को रिकॉर्ड बोली मिली थी, उस समय रिलायंस पावर के शेयरों का भाव 261 रुपये के करीब था. फोर्ब्‍स इंडिया की 2007 में पब्लिश रिपोर्ट के अनुसार अनिल अंबानी की नेटवर्थ 45 अरब डॉलर थी, जो देश के तीसरे सबसे रईस इंसान थे. वहीं रिलायंस पावर का शेयर 23.75 रुपये पर आ चुका है.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...