15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedUPI पेमेंट पर सरकार का बड़ा तोहफा! 1 से 5 लाख हुई...

UPI पेमेंट पर सरकार का बड़ा तोहफा! 1 से 5 लाख हुई पेमेंट लिमिट, 10 जनवरी से लागू नया नियम

Published on

केंद्र सरकार की तरफ से ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को नए साल में बड़ा तोहफा दिया गया है। मौजूदा वक्त में ऑनलाइन पेमेंट का काफी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ऑनलाइन पेमेंट की राहत में एक बड़ी दिक्कत सेट लिमिट थी। मतलब सरकार ने एक दिन में 1 लाख से ज्यादा रुपये के लेनदेन पर रोक लगा रखी थी। हालांकि अब नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI के साथ मिलकर इस समस्या का हल निकाला है, जिसके बाद एक बार में 5 लाख रुपये का UPI पेमेंट किया जा सकेगा। हालांकि इसकी कुछ शर्तें हैं, जिसे सभी यूजर्स को मालूम होना चाहिए।

1 लाख से 5 लाख हुई लिमिट
एनपीसीआई ने अस्पताल और शिक्षण संस्थानों जैसी जरूरी संस्थाओं के पेमेंट के लिए एक बार में 5 लाख रुपये के ऑनलाइन पेमेंट में छूट दी है। यह नया नियम 10 जनवरी से लागू हो जाएगा। इसके बाद सभी एजूकेशनल इंस्टीट्यूट और अस्पताल के बिल को अदा करने के लिए यूजर्स एक बार में अधिकतम 5 लाख रुपये का पेमेंट कर पाएंगे। इसके लिए एनपीसीआई की ओर से बैंकों, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर को एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

पेमेंट लिमिट में हुआ इजाफा
एनपीसीआई की ओर से 1 लाख से 5 लाख पेमेंट लिमिटे को वेरिफाइड मर्चेट के लिए लागू किया जाएगा। मर्चेंट को बढ़ी हुई सीमा के साथ पेमेंट मोड के तौर पर UPI इनेबल करना जरूरी होगा। मौजूदा वक्त में नेशनल पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से UPI पेमेंट लिमिट को 1 लाख रुपये रोजाना रखा गया है। पिछली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में आरबीआई ने 5 लाख पेमेंट लिमिट करने का प्रस्ताव रखा था। जिससे पेटीएम, गूगल पे और फोनपे जैसे पेमेंट ऐप को फायदा होगा।

UPI पेमेंट में भारत सबसे आगे
अगर UPI पेमेंट की बात करें, तो साल 2023 में UPI पेमेंट के मामले में भारत ने 100 बिलियन का आंकड़ा पार कर लिया। इस पूरे साल करीब 118 बिलियन का UPI पेमेंट हुआ है। इसमें पिछले साल की तुलना में 60 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...