15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedZomato ने दिया यूजर्स को झटका! ऑर्डर करने पर देनी होगी अलग...

Zomato ने दिया यूजर्स को झटका! ऑर्डर करने पर देनी होगी अलग से फीस

Published on

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato का यूज तो हर कोई करता है। लेकिन अब यहां से खाना ऑर्डर करना थोड़ा महंगा हो गया है। अब Zomato ने मैंडेटरी प्लेटफॉर्म फीस 3 रुपए से बढ़ाकर 4 रुपए कर दी है। नई फीस यूजर्स से 1 जनवरी से लेना शुरू हो जाएगी। मार्जिन को बढ़ाने के लिए पिछले अगस्त से Zomato ने 2 रुपए प्लेटफॉर्म फीस लगानी शुरू की थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 3 रुपए कर दिया गया था।

Zomato जैसे प्लेटफॉर्म अपने मार्जिन को बढ़ाने के लिए ऐसे स्टेप लेते हैं। इसमें ऐड रेवेन्यू, डिलीवरी चार्ज और रेस्त्रां से मोटी कमिशन भी शामिल होती है। ये बढ़ोत्तरी केवल 33 प्रतिशत शहरों के लिए लागू होगा। Swiggy की तरफ से भी ये फीस लगाई गई थी। पिछले साल स्विगी ने 2 रुपए फीस लगानी शुरू की थी। इसे बाद में बढ़ाकर 3 रुपए कर दिया गया था।

बता दें, ये फीस हर यूजर के लिए बढ़ा दी गई है। चाहे आपके पास Zomato Gold का सब्सक्रिप्शन है। Zomato के ही एक अन्य प्लेटफॉर्म Blinkit ने नए साल की शाम सबसे ज्यादा ऑर्डर प्राप्त किए थे। हालांकि ये आंकड़ा पिछले साल बहुत कम था। कंपनी ने इस पर कहा था कि हमने 15, 16, 17, 18, 19 और 20 की तुलना में सबसे ज्यादा साल 2023 में ऑर्डर डिलीवर किए हैं।

Blinkit के CEO अलबिंदर ढींडसा ने बताया था, ‘हमने एक दिन में सबसे ज्यादा ऑर्डर डिलीवर किए। इसमें सॉफ्ट ड्रिंक और टॉनिक वॉटर तक शामिल था।’ कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर अकशंत गोयल ने बताया, ‘ये छोटी फीस हमारी इकोनॉमी को बेहतर बनाने में काफी मदद करती है और ये लंबे समय के लिए काफी बेहतर है। इसके साथ ही हम कोशिश करेंगे कि यूजर्स को कम कीमत में खाना डिलीवर करते रहें।’ फूड डिलीवरी के मामले में प्लेटफॉर्म फीस अहम रोल प्ले करती है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...