9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedWhatsApp यूज करने के लिए हर महीने देने होंगे पैसे, यूजर्स के...

WhatsApp यूज करने के लिए हर महीने देने होंगे पैसे, यूजर्स के बीच मचा बवाल

Published on

नई दिल्ली,

WhatsApp का इस्तेमाल दुनियाभर में होता है. ये सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. ऐसी चर्चा है कि वॉट्सऐप यूज करने के लिए आपको पैसे देने होंगे. ऐसा नहीं है कि आपको WhatsApp यूज करने के लिए पैसे देने होंगे, बल्कि इसके बैकअप के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.

अब तक WhatsApp बैकअप को Google Drive के जनरल स्टोरेज से अलग काउंट किया जा रहा था. पहले आपको Google Drive पर फ्री स्पेस मिलता था. अब इस स्पेस पर 15GB का कैप लगा दिया गया है. हालांकि, वॉट्सऐप बैकअप अब तक इस कैप का हिस्सा नहीं था.

WhatsApp Backup के लिए देने होंगे पैसे?
कंपनी अपनी पॉलिसी में बदलाव कर रही है और अब WhatsApp Backup गूगल ड्राइव के 15GB फ्री स्पेस का हिस्सा होगा. 15GB का फ्री स्पेस पहले से ही यूजर्स को कम पड़ता रहा है. इस पर उनकी फोटोज, मेल और दूसरी डिटेल्स सेव रहती हैं. ऐसे में वॉट्सऐप का बैकअप इस पर रखना स्पेस को और भी जल्दी भर देगा.

वॉट्सऐप इस अपडेट को बीटा यूजर्स के लिए रिलीज कर रही थी. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसे साल 2024 की पहली तिमाही में रोलआउट कर सकती है. यानी आपको वॉट्सऐप यूज करने के लिए पैसे नहीं देने होंगे बल्कि इसके बैकअप के लिए पैसे खर्च करने होंगे.

अगर आपका 15GB स्पेस भर जाता है, तो आपको एक्स्ट्रा स्पेस खरीदना होगा, जो Google One के प्लान के रूप में आएगा. इसके लिए आपको मंथली पेमेंट करनी होगी. गूगल वन के तीन प्लान- बेसिक, स्टैंडर्ड और प्रीमियम आते हैं. इन सभी प्लान्स में यूजर्स को मंथली चार्ज पर स्टोरेज मिलता है.

कितने रुपये का आता है Google One प्लान?
बेसिक प्लान में यूजर्स को 130 रुपये में 100GB स्पेस मिलता है. वहीं स्टैंडर्ड प्लान 210 रुपये का आता है, जिसमें यूजर्स को 200GB स्पेस मिलता है, जबकि प्रीमियम प्लान की कीमत 600 रुपये मेंथली है, जिसमें 2TB डेटा मिलेगा. हालांकि, इन दिनों Google One पर डिस्काउंट मिल रहा है.

इसके बेसिक प्लान को आप 35 रुपये के मंथली, स्टैंडर्ड प्लान को 50 रुपये के मंथली और प्रीमियम प्लान को 160 रुपये के मंथली चार्ज पर खरीद सकते हैं. ऐनुअल प्लान पर भी डिस्काउंट मिल रहा है. इस तरह से आप गूगल से फ्री स्पेस खरीद सकते हैं और आपको WhatsApp Backup के लिए स्टोरेज की चिंता नहीं करनी होगी.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...