9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedगजब का फर्जीवाडा... तीन लोगों ने मिलकर खोल दिया फेक SBI बैंक,...

गजब का फर्जीवाडा… तीन लोगों ने मिलकर खोल दिया फेक SBI बैंक, फिर ऐसे हुआ पर्दाफाश

Published on

नई दिल्‍ली ,

कई बार अपराध से जुड़े अजीबो-गरीब मामले सामने आते हैं. अब ऐसे ही एक मामला तमिलनाडु से सामने आया है, जहां तीन लोगों ने मिलकर भारतीय स्‍टेट बैंक का ब्रांच (SBI Branch) खोल दिया और ये कोई दो या तीन दिन से ये नहीं चला रहे थे, बल्कि पिछले तीन महीने से SBI का फर्जी ब्रांच खोल रखा था. हालांकि तमिलनाडु पुलिस ने अब इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

तमिलनाडु पुलिस ने बताया कि एक असामान्य अपराध में भाग लेने के आरोप में पन्रुति में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों लोग तीन महीने से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की डुप्लीकेट शाखा चला रहे थे. गिरफ्तार किए गए लोगों में एक पूर्व बैंक कर्मचारी का बेटा भी शामिल है.

क्‍या करते हैं तीनों अपराधी
बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आपराधिक गतिविधि का मास्टरमाइंड कमल बाबू था. बाबू के माता-पिता दोनों पूर्व बैंक कर्मचारी (Bank Employees) थे. उसके पिता की 10 साल पहले मौत हो गई थी, जबकि उसकी मां दो साल पहले एक बैंक से रिटायर्ड हो चुकीं थीं. वहीं एक व्‍यक्ति पन्रुति में एक प्रिंटिंग प्रेस चलाता है. तीसरा व्‍यक्ति रबर स्‍टैम्‍प छापने का काम करता था.

प्रिंटिंग प्रेस से छापते थे चालान
तीनों में से एक व्‍यक्ति प्रिटिंग प्रेस चलाता था, जिसके यहां से बैंक से जुड़े सभी नकली चालना और अन्‍य दस्‍तावेज (Fake Documents) छापे जाते थे. इसके साथ ही रबर स्‍टैम्‍प वाली दुकान से बैंक के स्‍टैम्‍प आदि तैयार करके लगाए जाते थे, ताकि लोगों को इसके फर्जी होने का शक पैदा न हो.

कैसे हुआ पर्दाफाश
नकली शाखा (Fake SBI Branch) तब संदेह के घेरे में आ गई जब एक एसबीआई ग्राहक ने पनुर्ती में शाखा को देखा और असली एसबीआई शाखा के ब्रांच मैनेजर से इसकी शिकायत की. नई शाखा के बारे में जानने के बाद SBI जोनल अधिकारी भी चौंक गए. इसके बाद कार्यालय ने बैंक मैनेजर को इसकी जानकारी दी.

पहले से मौजूद थे दो और एसबीआई ब्रांच
इनकी हिम्‍मत तो देखिए पन्रुति में पहले से ही दो भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) के ब्रांच खुले थे, लेकिन इसके बावजूद अपराधियों ने एक और ब्रांच खोल दिए. मैनेजर को भी केवल दो एसबीआई ब्रांच के बारे में पता था. नई तीसरी शाखा उनके कागजात पर कहीं भी नहीं थी. जब इस बात की जानकारी बड़े अधिकारियों को हुई तो इसकी जांच करने के लिए उस स्‍थान का दौरा किया. देखने में ये बिल्‍कुल SBI ब्रांच की तरह ही था. इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद इन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक कोई ट्रांजेक्‍शन नहीं हुआ था.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...