9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी ने इस साल जितना कमाया, एलन मस्क ने उससे ज्यादा...

गौतम अडानी ने इस साल जितना कमाया, एलन मस्क ने उससे ज्यादा गंवाया

Published on

नई दिल्ली

नए साल शुरू हुए अभी 10 दिन ही बीते हैं लेकिन इस दौरान दुनिया के अमीरों की नेटवर्थ में काफी उतारचढ़ाव देखने को मिली है। पिछले साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एलन मस्क की नेटवर्थ में इस साल काफी गिरावट आई है। दूसरी ओर पिछले साल सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने वाले गौतम अडानी इस साल कमाई के मामले में पहले नंबर पर हैं। इस साल दुनिया के टॉप पांच अमीरों की लिस्ट में सबकी नेटवर्थ गिरी है। हालांकि भारत के दो सबसे बड़े रईसों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की नेटवर्थ में इस साल तेजी आई है। अंबानी 96.6 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें और अडानी 95 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 14वें नंबर पर है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ में इस साल 11.5 अरब डॉलर की गिरावट आई है। मंगलवार को मस्क की नेटवर्थ में 3.93 अरब डॉलर की गिरावट आई और यह 218 अरब डॉलर रह गई। पिछले साल मस्क की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 92 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था। इस बीच अडानी की नेटवर्थ में इस साल रेकॉर्ड 10.8 अरब डॉलर की तेजी आई है। पिछले साल उनकी नेटवर्थ में करीब 32 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप के बारे में एक निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। इस कारण ग्रुप के शेयरों में काफी गिरावट आई थी।

कौन-कौन हैं टॉप 10 में
ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 176 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 68.8 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है। फ्रांसीसी बिजनसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट इस साल नेटवर्थ गंवाने के मामले में पहले नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ में इस साल 14.2 अरब डॉलर की गिरावट आई है और यह 165 अरब डॉलर रह गई है। इस लिस्ट में बिल गेट्स (139 अरब डॉलर) चौथे, स्टीव बालमर (131 अरब डॉलर) पांचवें, मार्क जकरबर्ग (129 अरब डॉलर) छठे, लैरी पेज (127 अरब डॉलर) सातवें, वॉरेन बफे (123 अरब डॉलर) आठवें, सर्गेई ब्रिन (121 अरब डॉलर) नौवें और लैरी एलिसन (121 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...