9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorized'गदर 2 को कड़ी टक्कर देती अगर...', OMG 2 डायरेक्टर ने सेंसर...

‘गदर 2 को कड़ी टक्कर देती अगर…’, OMG 2 डायरेक्टर ने सेंसर बोर्ड पर लगाए इल्जाम

Published on

अक्षय कुमार की ओएमजी 2 फिल्म गदर 2 के साथ रिलीज हुई थी. फिल्म ने अच्छी कमाई की थी, लेकिन गदर 2 का आंकड़ा नहीं छू पाई थी. ओएमजी एक सोशल मुद्दे पर बनी थी, जिसे जिसने भी देखा तो बेहतरीन कहने से खुद को रोक नहीं पाया. पर डायरेक्टर अमित राय ने चुप्पी साध रखी थी. इसे उन्होंने अब तोड़ा है और बड़ा बयान दे डाला है. अमित के मुताबिक ओएमजी 2 सनी देओल की फिल्म को कड़ी टक्कर दे सकती थी, अगर सेंसर की कैंची ना चलती.

गदर 2 को कड़ी टक्कर देती ओएमजी 2
यूं तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की टक्कर होना आम बात है. कई बार बड़ी फिल्में आपस में टकराती हैं और एक दूसरे का नुकसान कर जाती है. लेकिन ओएमजी 2 और गदर 2 दोनों अलग अलग सब्जेक्ट की फिल्में थीं. एक का सोशल इश्यू पर थी तो वहीं दूसरी का क्रेज फैंस के बीच जबरदस्त था. जो एक बात कॉमन थी वो ये कि दोनों ही फिल्मों में पिता-बेटे के रिश्ते और उसके इमोशन को दिखाया गया था.

गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया था. लेकिन हिट हुई ओएमजी 2 इससे काफी पीछे रह गई थी, फिल्म ने 200 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बनाई थी. ये देख डायरेक्टर अमित राय से अब रहा नहीं गया, उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि इस साल ने दर्शकों की संख्या के मामले में हिंदी सिनेमा के लिए एक रिकॉर्ड बनाया है और मुझे लगता है कि अगर मेरी फिल्म को ए-सर्टिफिकेट नहीं मिला होता, तो यह रिकॉर्ड और भी बड़ा होता.’

सेंसर बोर्ड की गलती
अनिल ने सेंसर बोर्ड की गलती बताते हुए आगे कहा कि, ‘मुझे नहीं पता कि यह फिल्म कितना कारोबार कर सकती थी. अगर यह ए-सर्टिफिकेट फिल्म नहीं होती, तो शायद ‘गदर 2’ के साथ कड़ी टक्कर होती और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई होती, क्योंकि ये पारिवारिक फिल्म है और परिवार इसके लिए आते. सेंसर बोर्ड ने इसे ए-रेटिंग देकर मेरे परिवार के आधे दर्शकों को मार डाला. ‘ओएमजी 2’ के डायरेक्टर ने कहा कि सेंसर बोर्ड ने मुझे आर्थिक रूप से भी नुकसान पहुंचाया, लेकिन ये सब अब बीत चुका है.’

ओएमजी 2 बच्चों के ही इशू यौन शोषण के एक तरीके को उजागर करती फिल्म है, लेकिन इसे मिले ए सर्टिफिकेट से सारा खेल बिगड़ गया था. रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने 27 कट्स के साथ फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया था. इस बात पर अमित ने नाराजगी जताई. पर साथ ही उन्होंने इसे पुरानी बात बताते हुए रफा दफा करने की बात भी कही. फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में रहे.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...