11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाबीएचईएल पिपलानी सिविल भगवान भरोसे

बीएचईएल पिपलानी सिविल भगवान भरोसे

Published on

भोपाल

भेल उद्योग नगरी का पिपलानी सिविल ऑफिस भगवान भरोसे चल रहा है । लोग अपने काम कराने के लिये जब इस ऑफिस में आते है तो तब पता चलता है कि मैनेजर तो 15 दिन और इंजीनियर 4 दिन से इस ऑफिस में नजर ही नहीं आ रहे यहां तक कि यहां के एक सुपरवाइजर चार अर्टीजन तक को नहीं मालुम की आखिर साहब कहां गये हैं। हड़कंप तब मचा जब टाउनशिप के मुखिया खुद सिविल ऑफिसर राउंड पर पहुंचे । उन्हें पता चला की मैनेजर व इंजीनियर अवकाश पर हैं । ऐसे में बाकी स्टाफ हाथ पर हाथ धरा बैठा रहता है । रही बात कर्मचारियों की समस्याओं की तो उनकी सुनने वाला कोई नहीं है । एक डीजीएम को सिविल व इलेक्ट्रिकल का इंचार्ज तो बना दिया लेकिन उन्हें भी उद्योग नगरी के सिविल ऑफिसों में झांकने की फुर्सत तक नहीं है। अब तो दोनों बड़े साहब को ही एक्शन लेना पड़ेगा।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...

मार्च के अंतिम दिन बीएचईएल भोपाल का टारगेट होगा 4500 करोड़ पार — कैश कलेक्शन में भी नंबर वन,टीसीबी ने किया 1600 करोड़ का...

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट इस बार भी पूरा दम दिखा रही...