13.3 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedदेश में रिंग रोड की तर्ज पर अब बड़े शहरों के चारों...

देश में रिंग रोड की तर्ज पर अब बड़े शहरों के चारों ओर बिछेगा रेलवे ट्रैक, होगा यह फायदा, जयपुर से रचा जाएगा इतिहास

Published on

जयपुर

बड़े शहरों में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए सरकार द्वारा रिंग रोड का निर्माण कराया जाता है ताकि भारी वाहनों को शहरी क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करना पड़े। रिंग रोड के जरिए वे शहर के बाहरी इलाकों से आगे निकल सकेंगे। जयपुर और कोटा सहित राजस्थान के कई शहरों में रिंग रोड़ का निर्माण किया जा रहा है। इसी रिंग रोड की तर्ज पर अब रेलवे ट्रैक भी बिछाए जाने की योजना बनी है। इसमें शहर के बाहरी इलाकों में बने स्टेशनों को बड़े शहरों से सीधा जोड़ा जाएगा ताकि यात्री भीड़ में फंसने से बच सके और सीधे अपने प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकें। इसकी शुरुआत जयपुर से होगी।

रिंग रेलवे ट्रैक की शुरुआत जयपुर से
शुक्रवार 12 जनवरी को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एक दिवसीय दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के साथ वार्ता की। इस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार के प्रस्तावित प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा हुई। खर्रा ने कहा कि रिंग रेलवे प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है जिसमें देश के बड़े शहरों के बाहरी स्टेशनों पर जंक्शन जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। सभी बड़े शहरों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा ताकि शहरी क्षेत्र में स्थित स्टेशनों पर यात्रियों का दबाव कम किया जा सके। इस रिंग रेलवे प्रोजेक्ट की शुरुआत जयपुर से किए जाने की योजना है।

डीपीआर बनाकर भेजी जाएगी रेलवे बोर्ड को
बड़े शहरों के पास बने उपनगरीय स्टेशनों को डेवलप किया जाएगा। रेल रिंग नेटवर्क बिछाने के बाद शहर के अंदर प्रवेश करने की बजाय ट्रेनें चारों दिशाओं में स्थित अलग-अलग उपनगरीय स्टेशनों को जोड़ेंगी। इसकी शुरुआत जयपुर से करने की तैयारी है। विभागीय अधिकारी इसकी डीपीआर तैयार कर रहे हैं। यह डीपीआर रेलवे बोर्ड के भेजी जाएगी। बताया जा रहा है यह प्रोजेक्ट विदेशों में है और देश में पहली बार विकसित किया जाएगा।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...