13.3 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedराम मंदिर, रामलला और PM मोदी को लेकर अनुपम खेर की मां...

राम मंदिर, रामलला और PM मोदी को लेकर अनुपम खेर की मां दुलारी ने कही ऐसी बात…

Published on

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का दिन नजदीक है। 22 तारीख को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह है, जिसके लिए कई बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा चुका है। एक्टर अनुपम खेर को भी इस समारोह का न्योता मिला है, जिसके बाद से एक्टर खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। हाल ही उन्होंने राम मंदिर और रामलला को लेकर मां दुलारी से बात की, जिसका वीडियो एक्टर ने X पर शेयर किया है।

Anupam Kher अकसर ही मां दुलारी के प्यारे वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं, जिन्हें खूब पसंद भी किया जाता है। हाल ही शेयर किए गए वीडियो में अनुपम खेर की मां राम मंदिर के साथ-साथ उसी सुरक्षा व्यवस्था और लोगों के लिए किए गए इंतजाम की तारीफ करती दिखीं। दुलारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बेटा बताया।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इंतजामों की तारीफ
वीडियो में वह और अनुपम खेर बात कर रहे हैं। बातचीत कुछ यूं है- अनुपम बोलते हैं, ‘अयोध्या मंदिर खुल रहा है 22 तारीख को।’ फिर दुलारी बोलती हैं, ‘अरे मुझे भी ले जा।’ अनुपम खेर फिर कहते हैं, ‘मम्मी वहां बहुत भीड़ है।’ तब उनकी मां दुलारी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए हुई व्यवस्था और सुरक्षा की तारीफ करते नहीं थकतीं। वह पीएम नरेंद्र मोदी की भी तारीफ करती हैं।

अनुपम खेर की मां बोलीं- पीएम मोदी मेरा बेटा है
वीडियो में दुलारी कह रही हैं, ‘वहां क्या है, भगवान बचाए। रोज सुबह 2-3 घंटे हम वही देखते हैं। इतना मजा आता है सच में। मैं तो वहां जा नहीं सकूंगी क्योंकि मैं तो भीड़ में ही खत्म हो जाऊंगी। पर हम देखते हैं कि कितने इंतजाम हैं। मोदी मेरा बेटा चलता रहता है, चलता रहता है बेचारा। कितने अच्छे हैं मोदी। वो मेरा बेटा है। उस पर भगवान की दया रहे। फिर से जन्म होगा। है क्या वो, मुझे समझ नहीं आती।’

इन सेलेब्स को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जिन बॉलीवुड सेलेब्स को न्योता मिला है, उनमें अनुपम खेर के अलावा रजनीकांत, राम चरण और उनकी पत्नी उपासना, रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट, रणदीप हुड्डा और मोहनलाल समेत अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी को भी न्योता मिला है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...