9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedबाजार में बहार... सेंसेक्स पहली बार 73,000 अंक के पार, निवेशकों की...

बाजार में बहार… सेंसेक्स पहली बार 73,000 अंक के पार, निवेशकों की झोली में आए 2.7 लाख करोड़

Published on

नई दिल्ली

घरेलू शेयर आज एक बार फिर नए रेकॉर्ड पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 73,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया जबकि निफ्टी 22,100 अंक के करीब पहुंच गया। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 759 अंक यानी 1.05 परसेंट की तेजी के साथ 73,328 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 203 अंक यानी 0.93 परसेंट की तेजी के साथ 22,097 अंक पर बंद हुआ। आईटी कंपनी विप्रो का शेयर कारोबार के दौरान 14 परसेंट उछला और फिर छह फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ। एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा और टीसीएस के शेयर 0.6 से तीन परसेंट की तेजी के साथ बंद हुए। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर रिजल्ट आने से पहले पांच परसेंट उछल गया।

इस तेजी के साथ ही बीएसई बीएसई लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 376.14 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। आज की तेजी से निवेशकों की वेल्थ में 2.70 लाख करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला। देश की चार टॉप आईटी कंपनियों टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो और एचसीएल का मार्केट कैप पिछले दो दिन में 22 अरब डॉलर बढ़ गया। विप्रो का शेयर कारोबार के दौरान 14 फीसदी तक उछला जो जुलाई 2020 के बाद एक दिन में उसकी सबसे बड़ी छलांग है। इसी तरह एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर भी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी आईटी में दो फीसदी तेजी आई जबकि निफ्टी फार्मा, पीएसयू बैंक और बैंक इंडेक्सेज में एक फीसदी तेजी रही। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो बीएसई मिडकैप इंडेक्स भी 38,162 अंक के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। बीएसई स्मॉलकैप 44,872 अंक पर पहुंचा।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...