13.3 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedरोज 8,28,63,350 रुपये उड़ाए तब भी 673 साल बैठकर खा सकता है...

रोज 8,28,63,350 रुपये उड़ाए तब भी 673 साल बैठकर खा सकता है यह अरबपति

Published on

नई दिल्ली

दुनिया के पांच टॉप अमीरों की नेटवर्थ में हाल के वर्षों में काफी उछाल देखने को मिली है। एलन मस्क, बर्नार्ड आरनॉल्ट, जेफ बेजोस, लैरी एलिसन और वॉरेन बफे की नेटवर्थ 2020 से डबल हो चुकी है। ऑक्सफैम की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन अरबपतियों की कंबाइंड नेटवर्थ 869 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। पिछले चार साल में इन अमीरों की नेटवर्थ में हर घंटे 1.4 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ। अगर यह ट्रेंड जारी रहा तो एक दशक में दुनिया को पहला ट्रिलिनेयर मिल सकता है। दूसरी ओर पिछले चार साल में दुनिया में करीब पांच अरब लोग और गरीब हो गए। महंगाई, लड़ाई और जलवायु संकट ने इन लोगों की हालत खस्ता कर दी है। अगर यही हाल रहा तो दुनिया से गरीबी हटाने में करीब 230 साल लगेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के अरबपतियों की नेटवर्थ साल 2020 की तुलना में 3.3 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 34 फीसदी बढ़ गई है। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ नवंबर के अंत में 245.5 अरब डॉलर थी जो मार्च 2020 की तुलना में 737% अधिक है। इसी तरह बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ इस दौरान 111 परसेंट तेजी के साथ 191.3 अरब पहुंच गई। ऐमजॉन के फाउंडर की नेटवर्थ 24% की उछाल के साथ 167.4 अरब डॉलर, ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन की नेटवर्थ 107 परसेंट तेजी के साथ 145.5 अरब डॉलर और बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफे की नेटवर्थ 48 परसेंट तेजी के साथ 119.2 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। इन अरबपतियों की नेटवर्थ महंगाई दर की तुलना में तीन गुना तेजी से बढ़ी।

एक परसेंट के पास 43% दौलत
ऑक्सफैम का कहना है कि अगर दुनिया के पांच टॉप अरबपति रोजाना 10 लाख डॉलर खर्च करते हैं तो वे 476 साल बैठकर खा सकते हैं। इस हिसाब से मस्क को अपनी पूरी दौलत उड़ाने में 673 साल लगेंगे जबकि बेजोस को 459 साल तक रोजाना 10 लाख डॉलर उड़ाने होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के टॉप एक परसेंट अमीरों के पास कुल ग्लोबल फाइनेंशियल एसेट्स की 43 परसेंट हिस्सेदारी है। स्विटजरलैंड के दावोस में शुरू हो रहे वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम के सालाना जलसे से पहले ऑक्सफैम अपनी रिपोर्ट जारी करता है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...