9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedLIC ने अडानी ग्रुप की तीन कंपनियों के शेयर बेचे, पहली बार...

LIC ने अडानी ग्रुप की तीन कंपनियों के शेयर बेचे, पहली बार स्टॉक हुआ लिस्टिंग प्राइस के पार

Published on

नई दिल्ली

देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी और संस्थागत निवेशक एलआईसी ने अडानी ग्रुप की तीन कंपनियों के शेयर बेचे हैं। दिसंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक एलआईसी ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स में कुल 3,72,78466 शेयरों की बिक्री की है। साथ ही उसने दिसंबर तिमाही के दौरान अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी अंबूजा सीमेंट्स के 4500 शेयर खरीदे हैं। पिछले साल हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। इससे ग्रुप की कंपनियों में अडानी ग्रुप की हिस्सेदारी पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा था। एलआईसी ने अडानी ग्रुप के शेयरों में हाल में आई तेजी का फायदा उठाते हुए प्रॉफिट बुकिंग की।

सितंबर तिमाही के अंत में अडानी ग्रुप में एलआईसी की हिस्सेदारी की वैल्यू 45,025 करोड़ रुपये थी जो दिसंबर तिमाही के अंत में बढ़कर 58,374 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर तिमाही में अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में एलआईसी की हिस्सेदारी तीन फीसदी रह गई जो सितंबर तिमाही में 3.68% थी। दिसंबर तिमाही के दौरान इस शेयर में 42% तेजी रही। इसी तरह अडानी एंटरप्राइजेज में एलआईसी का हिस्सा 4.23% से घटकर 3.93% रह गया। दिसंबर तिमाही में यह शेयर 29% उछला। एलआईसी ने साथ ही अडानी ग्रुप की दुधारू गाय अडानी पोर्ट्स में भी अपनी हिस्सेदारी 9.07% से घटाकर 7.86% कर दी। दिसंबर तिमाही में इस कंपनी का शेयर 46% से अधिक उछला। अडानी ग्रुप की कंपनियों में इस शेयर में ही एलआईसी की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। कंपनी में एलआईसी की हिस्सेदारी की कीमत करीब 20,000 करोड़ रुपये है।

अडानी ग्रीन में सबसे ज्यादा तेजी
पिछली तिमाही में एसीसी, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी टोटल गैस में एलआईसी की हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं आया। इस तिमाही में अडानी ग्रीन के शेयरों में सबसे ज्यादा 73% तेजी आई। दिसंबर तिमाही में एलआईसी ने अंबूजा सीमेंट्स के 4,500 शेयर खरीदे लेकिन उसकी शेयरहोल्डिंग 6.29% बनी हुई है। हाल में सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग रिसर्च मामले की जांच सीबीआई, एसआईटी या किसी अन्य एजेंसी को ट्रांसफर नहीं करने का आदेश दिया था। इसके बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी तेजी आई थी।

लिस्टिंग प्राइस के ऊपर पहुंची कीमत
इस बीच एलआईसी के शेयरों में आज ट्रेडिंग के दौरान पांच फीसदी तेजी आई और यह पहली बार अपनी लिस्टिंग प्राइस से ऊपर पहुंच गया। कंपनी का शेयर बीएसई पर 4.60 फीसदी तेजी के साथ 895 रुपये पर पहुंच गया जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। कंपनी का शेयर 17 मई, 2022 को 8.6 परसेंट डिस्काउंट के साथ 867 रुपये पर लिस्ट हुआ था। इसका इश्यू प्राइस 949 रुपये था। पिछले दो दिन में इसमें आठ फीसदी तेजी आई है। यह शेयर पिछले साल 29 मार्च को 530.05 रुपये तक गिर गया था जो इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर है। पिछले एक साल में इसमें 24 फीसदी तेजी आई है। इसका मार्केट कैप 5.65 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है और यह एसबीआई (5.68 लाख करोड़ रुपये) को पछाड़ने के बेहद करीब पहुंच गया है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...