14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedभारत के साथ आए Elon Musk, 30 बिलियन डॉलर निवेश करने पर...

भारत के साथ आए Elon Musk, 30 बिलियन डॉलर निवेश करने पर कर रहे विचार

Published on

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर लगातार नए फैसले हो रहे हैं। Electric Vehicles (EV) पॉलिसी को लेकर भारत सरकार भी नए कदम उठा रही है। अभी Tesla भारत में एंट्री को लेकर चर्चा में है। वह भारत में 30 बिलियन डॉलर निवेश करने पर विचार कर रहे हैं। मस्क ये निवेश अगले 5 साल में मैनुफैक्चरिंग प्लांट में डायरेक्ट या इन-डायरेक्ट दोनों ही तरीके से कर सकते हैं।

इसमें डायरेक्ट और इनडायरेक्ट दोनों ही तरीके का निवेश किया जाएगा। भारतीय प्लांट से छोटी कार प्रोड्यूस करने पर जोर दिा जाएगा और इसे दुनियाभर में भेजा जाएगा। पांच साल के अंदर, बैटरी इंडस्ट्री इकोसिस्टम के लिए 15 बिलियन डॉलर निवेश किए जाएंगे। नई EV Policy भी काफी बड़ी है और टेस्ला को लेकर कोई अलग पॉलिसी नहीं है। हालांकि अभी तक ये भी साफ नहीं है कि Tesla के लिए अलग से सब्सिडी पॉलिसी है या नहीं।

भारतीय लग्जरी कार मार्केट में कंपटीशन को देखते हुए कंपनी अपनी कुछ कारें लाना चाहती है और चार्जिंग इकोसिस्टम की भी टेस्टिंग कर रही है। भारत में फैक्ट्री में भी टेस्ला जल्दी निवेश कर सकती है, दरअसल कंपनी छोटी कार लाने पर काम कर रही है। ये फैसिलिटी 3 साल में पूरी कर ली जाएगी। हालांकि अभी तक कारों के प्राइसिंग स्ट्रक्चर के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। इसकी मदद से कंपनी एशिया में कारों की डिमांड बढ़ाने पर काम करेगी।

लोकल मेड-इन-इंडिया कंटेंट के हाई डिग्री पर भी काम किया जा रहा है। भारतीय बाजार में भी इन्हीं कारों की डिमांड सबसे ज्यादा होती है। अगर ये प्लान अमल हो जाता है तो ये किसी भी विदेशी कंपनी की भारत में सबसे ज्यादा निवेश होगा। यानी सीधा 3 बिलियन डॉलर का निवेश काफी बड़ा हो जाता है। ऐसे में भारत में रोजगार के नए अवसर पैदा करने में भी काफी मदद मिलेगी। इससे पहले भी सुजुकी भारत में काफी निवेश कर चुकी है। इसके अलावा ऐपल और सैमसंग जैसी कंपनियों ने भी भारत में अपना प्लांट लगाया था जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ था।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...