9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedवर्तमान कंपनी से खुश नहीं हैं प्रोफेशनल्स, 2024 में 88 प्रतिशत बदलना...

वर्तमान कंपनी से खुश नहीं हैं प्रोफेशनल्स, 2024 में 88 प्रतिशत बदलना चाह रहें नौकरी- रिपोर्ट

Published on

प्रोफेशनल्स अब आर्थिक अनिश्चितता की स्थिति में करियर को लेकर सतर्क हो गए हैं। दुनिया के सबसे बड़े पेशेवर नेटवर्क, लिंक्डइन के नए शोध से पता चला है कि भारत में लगभग 10 में से 9 (88 प्रतिशत) पेशेवर 2024 में नई नौकरी पर विचार कर रहे हैं। यह आंकड़ा 2023 की तुलना में सालाना 4 प्रतिशत अधिक है। नए आंकड़े से पता चलता है कि पेशेवर अब वर्तमान नौकरी को जारी रखने के इच्छुक नहीं हैं और वे अपने करियर में ग्रोथ के लिए नौकरी बदलने की फिराक में हैं। लिंक्डइन के डेटा से पता चलता है कि उसके प्लेटफॉर्म पर नौकरी खोज गतिविधि 2022 की तुलना में 2023 में साल-दर-साल 9 प्रतिशत बढ़ी है।

ये हैं नौकरी बदलने के सबसे बड़े कारण
वर्तमान चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल में छंटनी कंपनियों में छंटनी का भी माहौल बना हुआ है। साथ ही वर्तमान कंपनी में प्रोफेशनल्स को ज्यादा सैलरी भी नहीं मिल रही है। यही वजह है कि वे नौकरियां बदलने की फिराक में हैं। लगभग 10 में से 8 (79 प्रतिशत) भारतीय पेशेवरों का कहना है कि वे अपने उद्योग या भूमिका से बाहर अवसरों की तलाश कर रहे हैं।

AI के चलते तालमेल बैठाना हो रहा है मुश्किल
प्रोफेशनल्स को एआई में तेजी से विकास के कारण कुछ नौकरियों को करने के लिए आवश्यक कौशल में तेजी से बदलाव के साथ तालमेल बिठाना मुश्किल हो रहा है। लगभग आधे (45 प्रतिशत) पेशेवरों ने कहा कि वे नहीं जानते कि अपनी इच्छित नौकरी के साथ अपने कौशल का मिलान कैसे किया जाए, जिससे नौकरी खोजने की प्रक्रिया और अधिक कठिन हो गई है। लिंक्डइन के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में 2015 के बाद से नौकरियों के लिए कौशल में 30 प्रतिशत का बदलाव आया है।

55 प्रतिशत कंपनियों की तरफ से नहीं दिया जा रहा रिप्लाई
पेशेवरों को भी नौकरी ढूंढना कठिन लग रहा है। 55 प्रतिशत का कहना है कि नौकरी की तलाश करना निराशाजनक है और 59 प्रतिशत का कहना है कि उन्हें भर्तीकर्ताओं से शायद ही कभी जवाब मिलता है। वहीं, कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच पेशेवर भीड़ से अलग दिखने के लिए नौकरी खोजने के अपने दृष्टिकोण में बदलाव कर रहे हैं। 72 प्रतिशत पेशेवरों ने कहा कि उन्होंने नौकरी खोजने के अपने दृष्टिकोण को बदल दिया है, जैसे कि वीडियो और डिजिटल बायोडाटा जैसे नए प्रारूपों के साथ प्रयोग करना। वे एआई का उपयोग करने के लिए भी उत्सुक हैं और लगभग 81 प्रतिशत पेशेवरों का कहना है कि यह उनकी नौकरी की तलाश को अधिक कुशल और उत्पादक बनाने में मदद कर सकता है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...