8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedरनवे के पास बैठे यात्रियों के मामले में बड़ा एक्शन, इंडिगो और...

रनवे के पास बैठे यात्रियों के मामले में बड़ा एक्शन, इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट पर 2 करोड़ से अधिक का जुर्माना

Published on

नई दिल्ली

मुंबई एयरपोर्ट के ‘टरमैक’ पर यात्रियों के बैठने के मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई है जबकि मुंबई एयरपोर्ट पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इससे घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दिखाया गया था कि यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो के एक विमान के करीब बैठकर खाना खा रहे हैं। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई एयरपोर्ट और इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

रविवार को विमान की लंबी देरी और मार्ग परिवर्तित करने के बाद गोवा-दिल्ली फ्लाइट को मुंबई में लैंड करवाया गया था। इसके बाद यात्री विमान के बाहर निकल ‘टरमैक’ पर बैठ गए और कई यात्री वहां बैठे खाना खाते भी दिखे। डीजीसीए ने साथ ही एयर इंडिया और स्पाइसजेट पर भी 30-30 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। एविएशन रेगुलेटर ने साथ ही मुंबई एयरपोर्ट पर 30 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। इस तरह मुंबई एयरपोर्ट पर कुल 90 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

टरमैक पर यात्रियों के बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे गंभीरता से लिया था। सोमवार रात को उन्होंने रात करीब साढ़े बारह बजे मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। मंगलवार सुबह बीसीएएस ने इंडिगो और एमआईएएल को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसमें कहा गया था कि इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट दोनों ही स्थिति का अनुमान लगाने तथा एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए उचित सुविधा व्यवस्था करने में समय से पहले सक्रिय नहीं हुए।

डीजीसीए ने क्या कहा
एएनआई के मुताबिक डीजीसीए ने कहा कि मुंबई एयरपोर्ट ने 17 जनवरी को कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया लेकिन यह संतोषजनक नहीं पाया गया। एयरपोर्ट के जवाब से साफ है कि वह एयर सेफ्टी सर्कुलर का पालन करने में नाकाम रहा। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद मुंबई एयरपोर्ट ने एक बयान में कहा कि सीआईएसएफ की क्विक रिस्पांस टीम के साथ यात्रियों को सेफ जोन में ले जाया गया। इंडिगो का कहना है कि उसने इस घटना के बारे में आंतरिक जांच शुरू कर दी है और वह प्रोटोकॉल के मुताबिक नोटिस का जवाब देगी।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...