15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलडबल सुपर ओवर, डबल धमाका... भारत-अफगानिस्तान का यह टी-20 मैच सदियों याद...

डबल सुपर ओवर, डबल धमाका… भारत-अफगानिस्तान का यह टी-20 मैच सदियों याद रखा जाएगा

Published on

बेंगलुरु

17 जनवरी 2023 की रात क्रिकेट इतिहास में सदियों तक याद रखा जाएगी। टी-20 इंटरनेशनल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब एक मैच का नतीजा निकलने में दो सुपर ओवर लग गए। भारत ने पहले टॉस जीतकर अफगानिस्तान के सामने 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में अफगानिस्तान ने भी इतने ही रन बना दिए। स्कोर टाई होने के बाद सुपर ओवर हुआ, जिसमें अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 16 रन बनाए और फिर भारत को भी इतने ही रन में रोक दिए।

ऐसा टी-20 में कभी नहीं हुआ
दूसरी बार मैच ड्रॉ होने के बाद एक बार फिर सुपर ओवर हुआ, जहां भारत ने पहले बैटिंग की और सिर्फ 11 रन ही बना पाए। बाद में रवि बिश्नोई ने तीन गेंद में अफगानिस्तान के दो विकेट गंवाकर एक बेहद रोमांचक मुकाबले का अंत किया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैच की टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। रोहित शर्मा ने ऐतिहासिक पांचवां शतक ठोका और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

रोहित शर्मा के लिए यादगार रात
कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए नाबाद शतक जमाया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय पर चार विकेट 22 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद रोहित और रिंकू ने शुरूआत में संभलकर खेलते हुए पारी को संभाला और फिर हाथ खोलने शुरू किए। रोहित ने 69 गेंद में 11 चौके और आठ छक्के की मदद से नाबाद 121 रन बनाए। वहीं रिंकू ने 39 गेंद में 69 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें दो चौके और छह छक्के शामिल थे। दोनों ने पांचवें विकेट की अटूट साझेदारी में 190 रन बनाए। रोहित ने अपना शतक 63 गेंद में पूरा किया जो 2018 में लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ 111 रन के बाद उनका पहला टी-20 शतक है। रोहित ने टी-20 में अपना सर्वोच्च स्कोर भी बनाया, इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर 118 रन था, जो श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 2017 में इंदौर में लगाया था।

22 पर 4 और फिर 212 पर 4
पहली गेंद से ही आक्रामक खेलने के इरादे से उतरने वाली भारतीय टीम को इस रणनीति का कभी कभी खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। यशस्वी जायसवाल (4) आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जिन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फरीद अहमद ने पवेलियन भेजा। डीप में मोहम्मद नबी ने उनका कैच लपका। विराट कोहली (0) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के घरेलू मैदान पर उतरे तो दर्शकों ने जबरदस्त तालियों के साथ उनका स्वागत किया। वह हालांकि एक ही गेंद खेल पाए और अहमद ने उन्हें इब्राहिम जदरान के हाथों लपकवाया। विकेटकीपर जितेश शर्मा की जगह आए संजू सैमसन भी खाता नहीं खोल सके। फॉर्म में चल रहे शिवम दुबे (1) ने विकेट के पीछे रहमानुल्लाह गुरबाज को कैच थमाया। अहमद ने पहले स्पैल में तीन ओवर में दस रन देकर तीन विकेट लिए। पावरप्ले में भारत ने 30 रन बनाकर चार विकेट गंवा दिए। पहले दो मैचों में नाकाम रहे रोहित सही समय पर फॉर्म में लौटे और भारत ने बाकी 14 ओवर में 182 रन जोड़े जिनमें से 93 आखिरी पांच ओवर में बने।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...