18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeखेलBCCI ने किया टीम का ऐलान, रिंकू की खुली लॉटरी, 7 करोड़...

BCCI ने किया टीम का ऐलान, रिंकू की खुली लॉटरी, 7 करोड़ के ख‍िलाड़ी को भी मौका

Published on

नई दिल्ली ,

रिंकू सिंह के फैन्स के लिए खुशखबरी है. दरअसल रिंकू को BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने इंग्लैंड लॉयंस के ख‍िलाफ होने वाले अंत‍िम दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया है.बोर्ड ने अहमदाबाद में इंडिया ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच होने वाले अंतिम दो मैचों के लिए टीम का ऐलान किया. ये दोनों ही मैच 24 जनवरी और 1 फरवरी से शुरू होंगे और चार दिवसीय होंगे. दोनों ही टीमें सीरीज जीतने के लिए खूब जोर आजमाइश करेंगी

इसके इतर 19 साल के कीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र, जो आईपीएल 2024 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में 7.2 करोड़ रुपए में शामिल हुए. उनको भी पहली बार ए टीम में मिला है.रिंकू सिंह चौथे और अंतिम अनऑफ‍िश‍ियल टेस्ट के लिए सरफराज खान की जगह लेंगे, जबकि अर्शदीप सिंह को भी मौका मिला है. वहीं हैदराबाद के लिए रणजी ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के बाद तिलक वर्मा को इस टीम में वापसी हुई है.

दूसरे मल्टी-डे गेम के लिए भारत ए टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार, अर्शदीप सिंह, तुषार देशपांडे, विद्वत कवेरप्पा, उपेंद्र यादव, आकाश दीप, यश दयाल.

तीसरे मल्टी-डे गेम के लिए भारत ए टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, शम्स मुलानी, अर्शदीप सिंह, तुषार देशपांडे, विदवथ कावेरप्पा, उपेंद्र यादव, आकाश दीप, यश दयाल.

पहला टूर मैच रहा था ड्रॉ
इंग्लैंड लॉयंस और भारत ए के बीच खेला गया पहला टूर मैच ड्रॉ रहा था. इस मैच में पहले खेलते हुए इंग्लैंड लॉयंस की टीम ने 233 रन बनाए, वहीं भारत ए ने 91 ओवर्स में 5.07 के रनरेट से 462/8 (पारी घोष‍ित) का स्कोर खड़ा किया था. इस मैच में रजत पाटीदार ने 111 रनों की पारी खेली थी, वहीं सरफराज खान (96), श्रीकर भरत (64), ध्रुव जुरेल (50) रन जड़े थे. वहीं गेंदबाजी में मानव सुथार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे. इसी बीच पहला अनऑफ‍िश‍ियल टेस्ट जारी है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...