18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलशोएब मलिक की तीसरी शादी को छोड़िए, क्रिकेट के मैदान पर अब...

शोएब मलिक की तीसरी शादी को छोड़िए, क्रिकेट के मैदान पर अब ये नया बवाल कर दिया है

Published on

ढाका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शोएब मलिक सना जावेद के साथ अपनी तीसरी शादी को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं। शादी की खबरों के बीच अब शोएब ने क्रिकेट के मैदान पर भी धमाल मचा दिया है। शोएब टी20 क्रिकेट में 13000 हजार रन बनाने वाले एशिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। शोएब यह उपलब्धि बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के फॉर्च्यून बरिशाल और रंगपुर राइडर्स के बीच हुए मैच के दौरान हासिल की और क्रिस गेल के साथ इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

मलिक पहले ही टेस्ट और वनडे क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में उनका दमखम अभी भी बाकी है। ऐसे में ये खबर उनके फैंस के लिए खुशी की वजह बन सकती है, क्योंकि वो उन्हें आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलते हुए दिख सकते हैं।अपनी शादी की घोषणा करते हुए मलिक ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वो सना जावेद के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। शोएब ने यह तस्वीर शनिवार की सुबह में शेयर की है।

सानिया के साथ 2010 में की थी शादी
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने साल 2010 में भारत की टेनिस स्टार सानिया के मिर्जा के साथ निकाह किया था। हालांकि 2022 में उन दोनों के बीच खटपट की खबरें आने लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सानिया शोएब मलिक के अफेयर्स से परेशान थी। इस कारण दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ता चला गया।

पिछले कई महीनों से सानिया और शोएब एक दूसरे के साथ भी नहीं रह रहे थे। पाकिस्तानी मीडिया की माने साने दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया साल 2022 के अंत में शुरू हो चुकी थी। हालांकि दोनों ने कभी एक दूसरे को लेकर इस बार में खुल दुनिया के सामने कुछ भी नहीं कहा, लेकिन अब जब शोएब ने शादी कर ली है तो यह साफ है उनका सानिया के साथ तलाक हो चुका है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...