8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedHDFC Bank ने डुबो दिए निवेशकों के 1,22,163.07 करोड़, LIC ने भर...

HDFC Bank ने डुबो दिए निवेशकों के 1,22,163.07 करोड़, LIC ने भर दी झोली

Published on

नई दिल्ली:

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,67,936.21 करोड़ की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,144.8 अंक 1.57 प्रतिशत नीचे आया। एनएसई और बीएसई पर 20 जनवरी यानी शनिवार को सामान्य कारोबारी सत्रों का आयोजन किया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और आईटीसी की बाजार हैसियत बढ़ गई।

सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 1,22,163.07 करोड़ रुपये घटकर 11,22,662.76 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक के शेयर में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। बैंक का शेयर इस दौरान 12 प्रतिशत टूटा। बैंक के दिसंबर तिमाही के नतीजे बाजार उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे हैं, जिससे इसका शेयर नीचे आ गया। हालांकि, शनिवार को आयोजित सत्र में एचडीएफसी बैंक का शेयर 0.54 प्रतिशत चढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 18,199.35 करोड़ रुपये गिरकर 18,35,665.82 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 17,845.15 करोड़ रुपये घटकर 5,80,184.57 करोड़ रुपये पर और टीसीएस का 7,720.6 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 14,12,613.37 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 2,008.04 करोड़ रुपये घटकर 5,63,589.24 करोड़ रुपये रह गई।

एलआईसी का कमाल
इस रुख के उलट एलआईसी का मूल्यांकन 67,456.1 करोड़ रुपये चढ़कर 5,92,019.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एलआईसी बुधवार को बाजार मूल्यांकन के हिसाब से एसबीआई को पीछे छोड़कर देश की सबसे मूल्यवान सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बन गई। भारती एयरटेल ने सप्ताह के दौरान 26,380.94 करोड़ रुपये जोड़े और इसका बाजार मूल्यांकन 6,31,679.96 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 15,170.75 करोड़ रुपये बढ़कर 6,84,305.90 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक की 3,163.72 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 7,07,373.79 करोड़ रुपये रही। आईटीसी का मूल्यांकन 2,058.48 करोड़ रुपये बढ़कर 5,84,170.38 करोड़ रुपये हो गया। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, एलआईसी, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एसबीआई का स्थान रहा।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...