18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलक्या है 'खुला' जो सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक को दिया, तलाक...

क्या है ‘खुला’ जो सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक को दिया, तलाक से कितना है अलग?

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तान की एक्ट्रेस सना जावेद से शादी रचाई है। इस बात की जानकारी खुद कपल ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। शोएब और उनकी दूसरी पत्नी सानिया मिर्जा के बीच काफी समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा था। दोनों के डाइवोर्स होने की खबरें सामने आ रहीं थी। हालांकि शोएब मलिक ने सना जावेद से निकाह करके सब दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया।

शोएब मलिक की तीसरी शादी से हर कोई दंग है। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि सानिया मिर्जा से तलाक की खबरों के बीच शोएब ऐसा कुछ कर देंगे। वहीं पाकिस्तानी क्रिकेटर की शादी पर सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने भी बयान जारी किया था। उन्होंने कहा कि यह ‘खुला था’। यह सुनकर आपके मन में भी सवाल उठा कि खुला क्या होता है? आइये आपको तलाक और खुला के बीच का अंतर बताते हैं।

खुला और तलाक में क्या अंतर है?
दरअसल, ‘खुला’ इस्लाम में महिलाओं को दिया गया एक अधिकार है, जो उन्हें तलाक लेने का विकल्प देता है। सरल भाषा में कहें तो खुला, वो है जिसमें मुस्लिम महिला अपने पति को एकतरफा तलाक दे सकती हैं। यह उनका अधिकार है। तलाक के बाद, बच्चों को शिक्षा और आर्थिक सहायता प्रदान करने की जिम्मेदारी पति की होती है।

अलग होने के बाद, बच्चे आम तौर पर अपनी मां के साथ तब तक रहते हैं जब तक कि वे “हिजनत” की उम्र तक नहीं पहुंच जाते। बेटों के लिए, यह आयु सात वर्ष है, जबकि बेटियों के लिए, यह प्यूबर्टी की उम्र तक पहुंचने तक है। इसके अलावा तलाक की बात करें, तो तलाक वो है जब मुस्लिम पुरुष डाइवोर्स देता है। इसमें पत्नी की सहमति की जरूरत नहीं होती। यह जानने के लिए की वह प्रेगनेंट हैं या नहीं, उन्हें तकरीबन 3 महीने तक वेट (प्रतीक्षा) करना होता है। उसके बाद वह फिर से शादी कर सकती हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...