18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलकौन हैं स्नेहित रेड्डी, जिन्होंने U19 विश्व कप के पहले ही मैच...

कौन हैं स्नेहित रेड्डी, जिन्होंने U19 विश्व कप के पहले ही मैच में तोड़फोड़ मचा दी

Published on

नई दिल्ली

पिछले साल हुए आईसीसी वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र नाम के खिलाड़ी ने खूब सुर्खिायां बटोरी थी। रचिन भारतीय मूल के हैं, लेकिन वह न्यूजीलैंड की तरफ से क्रिकेट खेलते हैं। रचिन ने पूरे टूर्नामेंट में कीवी टीम के लिए 565 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और दो अर्धशतकीय पारी खेली। ऐसा ही भारतीय मूल के कीवी खिलाड़ी स्नेहित रेड्डी हैं जिन्होंने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के अपने पहले मैच में शतक लगातार धमाल मचा दिया है।

नेपाल के खिलाफ इस मुकाबले में स्नेहित ने 125 गेंद में 147 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में स्नेहित ने 11 चौके और 6 छक्के लगाए। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 302 रन का स्कोर खड़ा किया।

कौन हैं स्नेहित रेड्डी?
स्नेहित रेड्डी का जन्म साल 2007 में भारत के विजयवाड़ा में हुआ था। इसी साल साल जब वह 6 महीने के थे तो उनका परिवार न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शिफ्ट हो गया। न्यूजीलैंड के लिए अंडर-19 क्रिकेट में खेलने से पहले वह अंडर-17 में अपने खेल से सबको पहले ही प्रभावित कर चुके हैं। स्नेहित बल्लेबाजी के साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

ऑकलैंड में 7 साल रहने के बाद 2014 में स्नेहित का परिवार हैमिल्टन चला गया। हैमिल्टन के विक्टोरिया में स्नेहित का परिवार एक कैफे चलाने लगे। स्नेहित बचपन से ही क्रिकेट के साथ जुड़े रहे हैं, क्योंकि उनके पिता हैमिल्टन में क्लब स्तर पर खेला करते थे। उन्हें देखकर ही स्नेहित ने भी खेलना शुरू किया। यही कारण है कि बहुत छोटे उम्र से स्नेहित ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

स्नेहित को महज 15 साल की उम्र में नॉर्थर डिस्ट्रिक्ट ए की तरफ से खेलने का मौका मिल गया। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार अपने खेल से सबको प्रभावित करते हुए न्यूजीलैंड के लिए अंडर-17 टीम में जगह बना ली।अंडर 17 क्रिकेट में स्नेहित रेड्डी पर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर बीजे वाटलिंग की पड़ी और उन्होंने स्नेहित को ट्रेनिंग देनी शुरू की। स्नेति रेड्डी न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियमसन को अपना रोल मॉडल मानते हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...